Punjab: नशा बेचने से रोका तो धारदार हथियार से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; मानसा के बाद बटाला में तनाव

नशे के खिलाफ आवाज उठाना पन्नवां गांव के लोगों का भारी पड़ गया। नशा बेचने से रोकने पर तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gurdaspur-drug-dispute-attack on three man-killed-two-injured
Punjab: नशा बेचने से रोका तो धारदार हथियार से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | Image: Republic

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बटाला के श्री हरगोबिंदपुर साहिब स्थित गांव माड़ी पन्नवां में नशा बेचने से रोकने पर तीन व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हमलावरों की तालाश में जुटी है।

नशे के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। गुरदासपुर के माड़ी पन्नवां गांव में नशा बेचने से रोकने पर तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो हए।

गांव में नशा बेचने पर जताया विरोध

जानकारी के अनुसार, गांव में नशा बेचने वाले रोजाना गली में खड़े रहते थे, जिससे महिलाओं का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। गुरुवार को जब स्थानीय लोगों ने उन्हें नशा बेचने से रोका तो हमलावरों ने बिक्रमजीत सिंह, निशान सिंह और उनके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिक्रमजीत सिंह का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया।

हमलावर हथियारों से थे लैस

हमलावर हथियारों से लैस थे और उनकी संख्या 15 से अधिक बताई जा रही है। गांव के सरपंच सुरिंदरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि हमलावर पूरी तरह हथियारबंद थे। पुलिस के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement

परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मुद्दा गरमाया

बता दें कि कुछ दिन पहले मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद के दौरान एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को गोली मार दी गई थी। परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे मेडिकल स्टोरों पर कथित अवैध नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे और सोशल मीडिया के जरिए भी इस मुद्दे को उठाते हुए स्थानीय स्तर पर पहचान बना चुके थे। वे पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थे।

न्याय दिलाने सड़क पर उतरी हरसिमरत कौर बादल 

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के मुहिम चल रही है। कई संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल और अन्य धार्मिक व सामाजिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Advertisement

हरसिमरत कौर बादल ने झोटा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस-राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ मोर्चा खोला और मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें: 'मेरा बेटा डिप्रेशन में नहीं था',श्रद्धा के आरोपों पर शिव की मां का जवाब
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड