अपडेटेड 31 August 2024 at 23:36 IST

पंजाब के राज्यपाल और नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि दी

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Follow : Google News Icon  
paid tribute to Beant Singh
बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि | Image: @jagtar201

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंजाब का मुख्यमंत्री रहने के दौरान 1995 में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व विधायकों तेज प्रकाश सिंह, गुरकीरत कोटली और कई अन्य नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने दादा बेअंत सिंह को याद किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन पंजाब के लोगों के लिए समर्पित कर दिया। राज्यसभा सदस्य बिट्टू ने ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री और मेरे प्रिय दादा सरदार बेअंत सिंह जी की 29वीं पुण्य तिथि पर चंडीगढ़ में उनके समाधि स्थल पर एक स्मृति सभा का आयोजन किया।’’

Advertisement

भाजपा नेता बिट्टू ने कहा, ‘‘पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने कई समर्थकों के साथ उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी।’’ उन्होंने कहा कि बेअंत सिंह ने अपना जीवन पंजाब के लोगों को समर्पित कर दिया, उनके कल्याण के लिए काम किया और अद्वितीय साहस के साथ आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 August 2024 at 23:36 IST