Punjab Flood: जलप्रलय के बीच कमरभर पानी में घुसकर कृषि मंत्री शिवराज ने लिया जायजा, कहा- बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाजा...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि पंजाब ने हमेशा देश के संकट को अपने सीने पर लिया है और अब जब पंजाब पर संकट है, तो पूरा देश और केंद्र सरकार इसके साथ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab Floods Shivraj Singh Chouhan
पंजाब पहुंचे किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान | Image: @ChouhanShivraj

 पंजाब भारी बारिश के चलते भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। जारी वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब गंभीर स्थिति में है, जहां एक ओर अपने लोगों को लोग मरता देख रहे हैं वहीं, दूसरी और बेजुबान जानवर भी इसका शिकार हो रहे हैं। बाढ़ में भैंस-गाय और बाकी मवेशी भी बह गए। दृश्य दिल दहला देने वाले हैं।

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पंजाब आए हैं और केंद्र सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी है। अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एक प्राथमिक मूल्यांकन रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को सौंपी। इसके बाद मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय नेतृत्व और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और उसके तुरंत बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकल पड़े।

मैं मंत्री नहीं पंजाब का सेवक बनकर आया हूं…

Shivraj Singh Chouhan ने कहा-  मैं मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि किसानों और पंजाब के सेवक के रूप में आया हूं। यहां महाविनाश और जलप्रलय की स्थिति है। खेतों में पानी भरा हुआ है। फसलें पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गई हैं। स्थिति देखकर मन द्रवित है।

PC: @OfficeofSSC
PC: @OfficeofSSC
PC: @OfficeofSSC

शिवराज सिंह ने किसानों का ढांढस बंधाया

शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और घोनेवाल गांव में किसानों से बातचीत की। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के दुख दर्द में वह उनके साथ है। मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत की और उनका ढांढस बंधाया।

Advertisement

पंजाब ने हमेशा देश के संकट को सीने पर लिया, आज जब... - Shivraj 

अमृतसर एविएशन क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और बीजेपी महासचिव तरुण चुघ भी उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश के संकट को अपने सीने पर लिया है और अब जब पंजाब पर संकट है, तो पूरा देश और केंद्र सरकार इसके साथ है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के साथ 1.30 घंटे तक कार में क्या बात करते रहे पुतिन?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड