पंजाब के CM मान ने एसकेएम को तीन मार्च को बैठक के लिए आमंत्रित किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए तीन मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है। किसान नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann | Image: Image: PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए तीन मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है। किसान नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।बैठक का आमंत्रण एसकेएम द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच मार्च से चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक धरना देने का आह्वान किए जाने के बीच आया।

किसानों द्वारा साझा किए गए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक पत्र के अनुसार एसकेएम को तीन मार्च को यहां पंजाब भवन में मान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। एसकेएम ने अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 के आंदोलन का नेतृत्व किया था।

फसलों की MSP पर चर्चा

किसान राज्य की कृषि नीति को लागू करने, बासमती, मक्का, मूंग, आलू समेत छह फसलों की राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद, कर्ज समाधान के लिए कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने और गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 4 DSP, 3 SHO समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हरियाणा पेपर लीक केस में एक्शन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड