अपडेटेड 10 April 2024 at 08:30 IST

अरविंद केजरीवाल से आज जेल में मिलेंगे पंजाब CM भगवंत मान, AAP नेता संजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

बुधवार को पंजाब CM भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। उनके साथ AAP नेता संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Follow : Google News Icon  
Chief Ministers Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann
Chief Ministers Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann | Image: PTI/ File

शराब घोटाले के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल( Arvind Kejriwal) तिहाड़ जेल में बंद है। बुधवार को उनसे मुलाकात करने पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Maan) तिहाड़ जेल जाएंगे। मान के साथ हाल में ही जमानत पर बाहर आए AAP नेता संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट से केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए वहां के जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी। बता दें कि जेल नियमों के मुताबिक केजरीवाल से मुलाकात करने वालों का नाम रजिस्ट्रार में दर्ज कराना होता है। उसके बाद उन्हें समय दिया जाता है। भगवंत मान और संजय सिंह बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान

दिल्ली के सीएम ने जेल में मुलाकात करने वालों में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों, आप नेता संदीप पाठक और अपने निजी सचिव का नाम लिखवाया था। अब इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान का नाम भी शामिल कर लिया गया है। खबर है की बुधवार को तिहाड़ जेल में मुलाकात के दौरान राज्य में अन्य सीटों पर घोषित होने वाले उम्मीदवारों के नामोंं पर चर्चा हो सकती है।

हाई कोर्ट से केजरीवाल को झटका

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस पर फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ा झटका दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को जायज ठहराया। कोर्ट ने कहा कि ईडी के पास पर्याप्त सामग्री थी, जिसके आधार पर उन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार किया। केजरीवाल द्वारा जांच में शामिल न होना, उनके द्वारा की गई देरी का असर न्यायिक हिरासत में बंद लोगों पर भी पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो दस्तावेज ED ने अदालत में दिए हैं, इसके हिसाब से सभी नियम का पालन किया गया है। अब हाई कोर्ट के इस फैसले को केजरीलाल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली CM केजरीवाल को फिर झटका, HC ने गिरफ्तारी को ठहराया जायज; याचिका खारिज
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 08:23 IST