अपडेटेड 10 April 2024 at 10:17 IST
तिहाड़ जेल के नियम ने अरविंद केजरीवाल को दिया झटका, भगवंत मान और संजय सिंह से नहीं होगी मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह बुधवार को अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात नहीं कर पाएंगे।
- भारत
- 2 min read

Delhi Liquor Case: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह बुधवार,10 अप्रैल को केजरीवाल से जेल में मुलाकात नहीं कर पाएंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों को आज मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी है।
तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह को बुधवार को केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी। मंगलवार, 9 अप्रैल को भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था अब तिहाड़ जेल नया समय बताएगी इसके बाद ही इनकी केजरीवाल से मुलाकात हो पाएगी।
केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए वहां के जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी। बता दें कि जेल नियमों के मुताबिक केजरीवाल से मुलाकात करने वालों का नाम रजिस्ट्रार में दर्ज कराना होता है। उसके बाद उन्हें समय दिया जाता है। भगवंत मान और संजय सिंह बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे। मगर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कोर्ट ने उन्हें केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी।
केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस पर फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ा झटका दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को जायज ठहराया। कोर्ट ने कहा कि ईडी के पास पर्याप्त सामग्री थी, जिसके आधार पर उन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार किया। केजरीवाल द्वारा जांच में शामिल न होना, उनके द्वारा की गई देरी का असर न्यायिक हिरासत में बंद लोगों पर भी पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो दस्तावेज ED ने अदालत में दिए हैं, इसके हिसाब से सभी नियम का पालन किया गया है। अब हाई कोर्ट के इस फैसले को केजरीलाल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 09:16 IST