पंजाब में आतंकी साजिश फिर नाकाम; अमृतसर में 690 ग्राम IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर

अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 690 ग्राम वजनी IED के साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी बरामद किया है। आतंकियों के निशाने पर पुलिस प्रतिष्ठान था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amritsar punjab IED 690 grams
अमृतसर में 690 ग्राम की IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर | Image: @DGPPunjabPolice

Amritsar: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एक बार फिर सूबे के कई पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने छापामारी और कार्रवाई के दौरान करीब 690 ग्राम वजनी एक IED बरामद किया। पुलिस ने IED के अलावा,  इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी बरामद किया। फिलहाल, पुलिस ने बरामद IED को डिफ्यूज कर दिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

DGP पंजाब पुलिस दी जानकारी

DGP पंजाब पुलिस ने कहा 'अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है और 690 ग्राम वजन का इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया है, साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बक्सा भी जब्त किया है।'

बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

बरामदगी के बाद, विस्फोटक सामग्री को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला गया और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने इसे निष्क्रिय कर दिया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने राष्ट्र-विरोधी तत्वों की साजिश को नाकाम कर दिया है और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को टाल दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

DGP पंजाब पुलिस  ने बताया कि संबंधित पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और इस साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Advertisement

पुलिस ने कहा 'पंजाब भर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और शांति, सुरक्षा व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

ये भी पढ़ें: 'दिमागी नक्सली' को लेकर पूर्व DGP बृज लाल का बड़ा बयान, कहा- जंगलों में रहने वाले नक्सलियों से ज्‍यादा खतरनाक ऐसे लोग
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड