'जिसने किया उसे सजा दीजिए, मेरा क्या कसूर',पिछले साल की थी शादी, अब पति से हो रहीं जुदा? नवविवाहिता समरीन का रो-रोकर बुरा हाल

पाकिस्तानी नागरिक समरीन की मानें तो वह पिछले साल सितंबर महीने में भारत आई थीं। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में शादी की। देश छोड़ने पर उनका रो-रोकर बुरा हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistani Women Samreen
Pakistani Women Samreen | Image: ANI

Pakistani Citizen: पाकिस्तानी सिविल रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर लगातार पाकिस्तानी नागरिकों की आवाजाही देखी जा रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा संचालित ऑफिस में अपने एग्जिट फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, वहां मौजूद एक पाकिस्तानी महिला समरीन मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। समरीन का कहना है कि वीजा न मिलने में उनकी क्या गलती नहीं है। इतना कहते-कहते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

पाकिस्तानी नागरिक समरीन की मानें तो वह पिछले साल सितंबर महीने में भारत आई थीं। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में भारत आकर शादी की। उन्होंने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अब तक नहीं मिला। ऐसे में अब उन्हें भारत छोड़कर अपने मुल्क जाना पड़ रहा है। अब उनका दर्द छलक पड़ा है।

मेरा क्या कसूर?- पाकिस्तानी महिला

समरीन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मुझे वापस जाने के लिए कहा जा रहा है। मेरा क्या कसूर है? मुझे क्यों सजा दी जा रही है?'

अक्टूबर में मेरी शादी हुई थी- समरीन

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सितंबर में भारत आई थी और अक्टूबर में मेरी शादी हो गई। मेरा लॉन्ग टर्म वीजा पेंडिंग पड़ा है। मुझे देश (भारत) छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। वीजा इतनी मुश्किलों से लेकर आए थे। सात महीनों में तो हमारी वीजा आया था। हमें वीजा मिलने भी बहुत दिक्कतें आती हैं। हमें लॉन्ग टर्म वीजा नहीं मिला, इसमें मेरा क्या कसूर है?'

Advertisement

'पहलगाम में जो हुआ बिल्कुल गलत, लेकिन…'

पहलगाम में जो कुछ भी हुआ वह बिल्कुल गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जिसने किया उसे सजा दी जाए। लेकिन इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हम आम लोगों को इन चीजों में क्यों घसीटा जाता है?'

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का निर्देश दे दिया। पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी के रास्ते वापस अपने मुल्क जा रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जोकर का नाम मत लो...', शाहिद अफरीदी के बेहूदा बयान पर फूटा ओवैसी का गुस्सा, पहलगाम हमले पर की थी खून खौलाने वाली टिप्पणी

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड