मंगेतर ने की बेवफाई या हादसा? पुणे में सोनम जैसा कांड, लोहागढ़ किले से खाई में गिरकर केतन की मौत; पुलिस को फोन में मिला कुछ ऐसा, पलट गया केस
महाराष्ट्र के पुणे में भी सोनम रघुवंशी जैसा दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के फेमस लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है।
- भारत
- 2 min read

महाराष्ट्र के पुणे में भी सोनम रघुवंशी जैसा दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के फेमस लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में जिसे पुलिस हादसा मान रही थी अब वो सुनियोजित हत्या का मामला समझ आ रहा है। पुलिस से पूछताछ में केतन की मंगेतर जो बताया है उसे विरोधाभाष है। ऐसे में पुलिस को शक है कि वह कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है और यह मामला हादसे का नहीं है।
आपको बता दें कि 24 वर्षीय केतन पुणे शहर के पास गहुंजे के रहने वाले थे और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक थे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह फोटो खींच रहे थे, तभी तेज हवाओं के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब अग्रवाल अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए उनके और दो करीबी दोस्तों के साथ किले पर गए थे। पुलिस के अनुसार, सुबह पूर्वाह्न 10:30 बजे वह एक चट्टान के किनारे फोटो खींचते समय फिसल गए और लगभग 400 फुट गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं और उनकी मौत हो गई।
किसी और के साथ रिश्ते में थी मंगेतर, सोनम रघुवंशी जैसा लग रहा मामला
पुलिस ने केतन की मंगेतर का मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि मंगेतर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी। पुलिस का दावा है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच एजेंसियों को संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
गौरतलब है कि इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए ठीक ऐसी ही साजिश रची थी। वो शादी के ठीक बाद हनीमून के लिए शिलांग गई थी। वहीं वो अपने प्रेमी राज कुश्वाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को खाई में धकेल दिया था।
शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस
Advertisement
लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था।