7 घंटे का लगा था टाइमर, वॉशरूम में रखा गया था बम... पुणे के अस्पताल में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, ATS ने ऐसे किया डिफ्यूज

पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में 7 घंटे का टाइमर वाला कम तीव्रता वाला विस्फोटक मिला, जिसके बाद बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया, जानें फिर क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune Hospital Bomb
पुणे के एक अस्पताल में बम मिला | Image: Ai

Pune Hospital Bomb: पुणे में हडपसर इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में संदिग्ध विस्फोटक डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस और बम डिस्पोजल टीम की तुरंत की गई कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी। दरअसल, अस्पताल के वॉशरूम में गत्ते के डिब्बे के अंदर रखा यह डिवाइस कम तीव्रता वाला विस्फोटक था। इसमें तारों से जुड़े डंडे और 7 घंटे का टाइमर लगा हुआ था। डॉक्टरों ने शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर इसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

बम स्क्वॉड की कार्रवाई

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को मौके पर बुलाया गया। टीम ने तय प्रोटोकॉल के तहत डिवाइस को अस्पताल से हटाकर हडपसर ग्लाइडिंग सेंटर के खुले मैदान में ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर विलास गायकवाड़ ने बताया कि डिवाइस में तारों से जुड़े डंडे टाइमर से कनेक्टेड थे। 

चश्मदीदों से हो रही पूछताछ 

पुणे पुलिस, क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। सभी एंगल जैसे आतंकवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी पर काम किया जा रहा है। अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों और चश्मदीदों से पूछताछ जारी है। 

NCP विधायक चेतन विट्ठल तुपे ने कहा कि चश्मदीदों ने एक कार को अस्पताल के पास रुकते देखा था। एक व्यक्ति उतरा और थोड़ी देर बाद लौट गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके की तलाशी कर रहे हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है। यह घटना पुणे के लिए सुरक्षा चुनौती है। वहीं, ATS मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम का अलग मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड