जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता जब राजस्थान के जयपुर के स्कूलों का दौरा करने पहुँचे तो वहां उनको लोगों का बुरी तरह विरोध का सामना करना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा के नाम पर बवाल मचाने और झारखंड में चुप्पी साधने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता जब राजस्थान के जयपुर के स्कूलों का दौरा करने पहुंचे तो वहां उनको लोगों का बुरी तरह विरोध का सामना करना पड़ा। जयपुर के ग्रामीण इलाके में आने वाले बगरू में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव है। इसी गाँव में जब CJP नेता आशुतोष रांका जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंचें तो ग्रामीणों ने रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई कर उनको वहाँ से भगा दिया।  

ग्रामीण लोगों का कहना है कि “CJP एक देश विरोधी पार्टी है और हम अपने गाँव में देश विरोधी लोगों को बिल्कुल नहीं घुसने देंगे। एक और ग्रामीण का कहना है कि हमने दिल्ली में उनका जंतर मंतर पर प्रदर्शन देखा है वो हमारे गांव में भी लोगों को भड़काने यहां आए हैं। इसी तरह एक और ग्रामीण व्यक्ति ने कहा यह हमारा गांव है और हम आपको यहां अपनी रील बनाने के लिए नहीं आने देंगे।”  

एक ग्रामीण का दावा है कि “आशुतोष रांका करीब 250 CJP नेता के साथ कई हथियार लेकर गाँव में पहुंचे। हमने उनको बहुत आराम से समझाया कि आप यहां ना आयें लेकिन वो नहीं माने तब हमने उन्हें यहां से खदेड़ा। उनका उदेश्य सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना है।" 

CJP नेता रांका का कहना है कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी विद्यालय के हालात बहुत खराब है और वह जब वह गांव वालों के लिए यहां पहुंचे हैं तो भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया। 

Advertisement

लेकिन ग्रामीण लोगों का कहना है कि सरकार ने पहले ही इस स्कूल के निर्माण के लिए फंड जारी कर दिया है और ये विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू भी होने वाला है। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए यहां आ रहे हैं। 

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि CJP नेता सुबह से यहां आकर गाली गलौच कर रहे हैं और वह ऐसे गंदे लोगों को अपने गांव में बिल्कुल घुसने नहीं देंगे। 

Advertisement

 इसे भी पढ़ें- भारत ने कर दिया 'खेला', एलपीजी को लेकर इस देश से की बड़ी डील

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड