PT Usha Husband Death: नहीं रहे पीटी उषा के पति श्रीनिवासन, 67 वर्ष की उम्र में हुआ निधन; PM मोदी ने जताया शोक

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीटी उषा से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
  PT Usha's husband V Srinivasan passed away
नहीं रहे पीटी उषा के पति श्रीनिवासन | Image: ANI

PT Usha Husband Death: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 30 जनवरी को निधन हो गया। वो 67 साल के थे।  शुक्रवार सुबह अपने आवास पर अचानकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और फोन पर पीटी उषा से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन कोझिकोड के अपने आवास पर शुक्रवार तड़के बेहोश होकर अचानक गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पीटी उषा घर पर नहीं थीं। वह संसदीय सत्र में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं।

PM मोदी ने पीटी उषा से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने पीटी उषा से फोन पर बात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे पीटी उषा के जीवन के मजबूत सहारे थे। श्रीनिवासन को खेल जगत में पीटी उषा के 'पिलर ऑफ सपोर्ट के रूप में जाना जाता था।

कौन थे पीटी उषा के पति श्रीनिवासन?

वी. श्रीनिवासन सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में रिटायर्ड डिप्टी SP थे। उन्होंने 1991 में अपनी दूर की रिश्तेदार पीटी उषा से शादी की थी। उनका एक बेटा है, डॉ. उज्ज्वल विग्नेश। श्रीनिवासन भले ही केंद्र सरकार के कर्मचारी थी, मगर अधिकांश समय उन्होंने पीटी उषा के खेल और राजनीतिक सफर को संवारने में लगाया। यही वजह है कि उन्हें 'पिलर ऑफ सपोर्ट' कहा जाता था। उनके यूं अचानक चले जाने से पीटी उषा के जीवन में एक खालीपन आ गया है। 

Advertisement

पीटी उषा ने रचा था ये इतिहास?

बताते चलें कि पीटी उषा को 2022 में IOA की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। IOA के 95 साल के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष होने के अलावा, पीटी उषा पहली ओलंपियन भी हैं जिन्हें IOA अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह भारत की सबसे सफल ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट में से एक हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में चार गोल्ड मेडल और सात सिल्वर मेडल जीते हैं। पीटी उषा 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कुछ सेकंड के अंतर से ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गईं थीं। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में उनका 55.42 सेकंड का समय अभी भी भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: अजित पवार के निधन के बाद बारामती की विरासत अब होगी किसके हाथ?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड