CJP के विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं, गृह मंत्रालय ने राज्यों को सुरक्षा बनाए रखने के दिए निर्देश, इन खास इलाकों में कल 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP के विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं, गृह मंत्रालय ने राज्यों को सुरक्षा बनाए रखने के दिए निर्देश, इन खास इलाकों में कल 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद
CJP के विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं, गृह मंत्रालय ने राज्यों को सुरक्षा बनाए रखने के दिए निर्देश, इन खास इलाकों में कल 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद | Image: ANI

राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस इनकार के तुरंत बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और दिल्ली पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

गृह सचिव ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि 9 अक्टूबर को जारी दिल्ली पुलिस के आदेश के तहत सीजेपी के अनुरोध को निरस्त कर दिया गया है। प्रक्रियात्मक गैर-अनुपालन और सर्वोच्च न्यायालय के 23 जुलाई 2018 के binding निर्देशों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी और उसके समर्थकों का पूर्व में भी सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दस्तावेजी इतिहास रहा है।

जनपथ-कर्तव्य पथ के आसपास 10 अक्टूबर को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव ने सभी तकनीकों की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक निलंबित करने की अनुमति दी है।

यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 20(2)(b) और दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2024 के तहत जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने संबंधित दूरसंचार कंपनियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, यह प्रतिबंध पूरे दिल्ली में नहीं, बल्कि आदेश में निर्धारित जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के क्षेत्र तक सीमित बताया गया है।

Advertisement
Image

राज्यों को सतर्क रहने और रियल-टाइम इंटेलिजेंस का निर्देश

गृह मंत्रालय के पत्र में खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए अंदेशा जताया गया है कि अनुमति न मिलने के बावजूद सीजेपी और उसके सहयोगी संगठन विभिन्न राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सीमा पारगमन प्राधिकरणों को सतर्क रखें।
राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच निरंतर और रियल-टाइम सूचनाओं का आदान-प्रदान अनिवार्य किया गया है। मंत्रालय ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक संवैधानिक जिम्मेदारी है।

23 हजार CAPF जवान और 37 नाकेबंदी पॉइंट्स

राजधानी में सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया गया है कि परिंदा भी पर न मार सके। केंद्र सरकार ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 221 कंपनियां तैनात करने को मंजूरी दी है। करीब 23,000 CAPF जवान (CRPF, SSB, ITBP, RAF और CISF) और दिल्ली पुलिस के 20,000 जवान तैनात रहेंगे। नई दिल्ली में 37 मुख्य नाकेबंदी पॉइंट्स बनाए गए हैं। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए हर पॉइंट की जिम्मेदारी अलग-अलग जिला यूनिट को दी गई है। दिल्ली के सभी 15 जिलों में प्रदर्शनकारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में रखने के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

57 मेट्रो स्टेशन और कैब-होटल सेवाओं पर असर

सार्वजनिक आवागमन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का सुझाव दिया है। यह पाबंदी 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से प्रभाव में आ सकती है।

कैब सेवाएं को किया जा सकता है डाइवर्ट

Ola और Uber जैसी कैब सेवाओं को नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर डाइवर्ट या सीमित किया जा सकता है।  पहाड़गंज, सेंट्रल, नॉर्थ और साउथ दिल्ली के होटलों व गेस्ट हाउसों को नई बुकिंग पर रोक लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में कोई सामान्य पूर्ण 'बंद' घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा जांच और पाबंदियों के कारण आम यातायात प्रभावित रह सकता है।

10 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले ध्यान रखें ये बातें

यदि आपको 10 अक्टूबर को दिल्ली या आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करनी है, तो असुविधा से बचने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी रूट मैप देखकर ही निकलें। DMRC के आधिकारिक ऐप्स या सोशल मीडिया अकाउंट्स से मेट्रो स्टेशन के खुले/बंद होने की ताज़ा स्थिति जांच लें। रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सुरक्षा चेकिंग के कारण होने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय हाथ में रखकर घर से निकलें।  सोशल मीडिया पर फैलने वाले किसी भी असत्यापित या वायरल मैसेज पर भरोसा न करें। 

ये भी पढ़ें - 'लोकतंत्र ने भीड़तंत्र को दिया करारा जवाब...', यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत पर बोलीं स्मृति ईरानी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड