अपडेटेड 24 June 2024 at 09:57 IST

BJD छोड़ थामा था BJP का दामन... कौन हैं प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब? जो नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

Protem Speaker: भर्तृहरि महताब ओडिशा के पहले सीएम हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJD छोड़ BJP का दामन थाम लिया था।

Follow : Google News Icon  
protem speaker bhartruhari mahtab
भर्तृहरि महताब | Image: PTI

Bhartruhari Mahtab Protem Speaker: आज, 24 जून से 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस सत्र में नए सांसदों के शपथ ग्रहण से स्पीकर का चुनाव और राष्ट्रपति का अभिभाषण होना है।

सत्र शुरू होने पर सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर सांसदों को शपथ दिलाएंगे। BJP नेता और सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति पर बवाल भी काफी हो रहा है।

विपक्ष का आरोप है कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के लिए परंपरा को तोड़ा गया है। आठ बार के कांग्रेस सांसद के. सुरेश की जगह सात बार के बीजेपी सांसद भ्रातृहरि मेहताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इसको लेकर इंडी गठबंधन के नेता बीजेपी पर हमलावर है और संसद में भी इस हंगामा होने के आसार हैं।

कौन हैं भर्तृहरि महताब?

भर्तृहरि महताब ओडिशा के कटक से बीजेपी के सांसद हैं। वह ओडिशा के पहले सीएम हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। भर्तृहरि लंबे समय तक बीजू जनता दल (BJD) से कटक लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने 1998 से 2024 तक सात बार चुनाव जीता। वह लंबे समय तक  बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य के तौर पर कटक लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJD छोड़ BJP का दामन थाम लिया था।

Advertisement

चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हुए और पार्टी की टिकट से कटक सीट से फिर मैदान में उतरे। उन्होंने बीजद के संतृप्त मिश्रा को 57077 वोटों से चुनाव हराया था।

बता दें कि भर्तृहरि महताब को साल 2017 में उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार मिल चुका था। वहीं ‘वाद-विवाद’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें संसद रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर?

नई सरकार के गठन और स्पीकर के चुनाव से पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होती है। प्रोटेम स्पीकर को अस्थायी स्पीकर भी कहा जाता है। प्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में सभी लोकसभा सदस्य शपथ ग्रहण करते हैं। सभी सदस्यों के शपथ के बाद लोकसभा स्पीकर का चुनाव होता है।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 June 2024 at 09:43 IST