अपडेटेड 8 December 2025 at 17:31 IST
'नेहरू जी का जितना अपमान करना है... Lets close the chapter', प्रियंका गांधी ने बिना मांगे PM मोदी को क्या दी सलाह?
Priyanka Gandhi in Lok Sabha: वंदे मातरम् पर लोकसभा में जारी चर्चा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को सलाह दी कि वो नेहरू जी के अपमान की सूची बना लें। प्रियंका इस दौरान चर्चा पर भी सवाल खड़े करती नजर आई।
- भारत
- 3 min read

Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा की शुरुआत की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी चर्चा के दौरान अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने PM मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर लगाए आरोपों के भी जवाब दिए। प्रियंका ने पीएम मोदी को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आपको नेहरू जी की गलतियों की एक लिस्ट बना लों।
लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अपने भाषण के दौरान एक ऐतिहासिक पत्र का जिक्र किया और कहा, "नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लिखा था कि वंदे मातरम् मुसलमानों को भड़का सकता है। वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात हुआ। राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया।"
‘नेहरू देश के लिए जिएं और…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन आरोपों को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने खारिज किया और जवाब देते हुए सदन में कई किस्सों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और पंडित नेहरू उतने ही समय जेल में रहे और मैं 12 महीने से सांसद हूं। पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के लिए जिएं हैं और देश की सेवा करते-करते उन्होंने दम तोड़ा।
लोकसभा में अपनी बातें रखते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपको नेहरू जी से भी जितनी भी शिकायतें है, जितनी भी गलतियां उन्होंने की है, जितनी भी गालियां देनी है, जितना भी अपमान करना है... उसकी एक सूची बना लीजिए।
Advertisement
प्रियंका ने दी पीएम मोदी को ये सलाह
उन्होंने आगे कहा कि फिर हम एक समय निर्धारित करते हैं, जैसे आज 10 घंटे वंदे मातरम् पर बहस की। उस तरह से हम समय निर्धारत करेंगे 10 घंटे, 20 घंटे, 40 घंटे... जितने समय में आपकी ये शिकायत पूरी हो जाएं। लेकिन इस सदन का कीमती समय, जिसके लिए हमें जनता ने यहां भेजा है, जहां हमें जनता की समस्याओं को हल करने के लिए चर्चा करनी चाहिए। इसे उसके लिए इस्तेमाल कीजिए। जैसे अंग्रेजी में कहते हैं कि Once All FOR All Let's Close The Chapter।"
प्रियंका ने कहा कि इसे बंद कर दीजिए। देश सुन लेगा कि क्या-क्या शिकायते हैं, इंदिरा जी ने क्या किया, राजीव जी ने क्या किया, परिवारवाद क्या होता है, नेहरू जी ने कौन सी गलतियां की। सुना लीजिए फिर खत्म। उसके बाद बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की समस्याएं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा करें।
Advertisement
चर्चा पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में इस चर्चा पर भी सवाल खड़े किए। उ्नहोंने कहा कि जिस विषय पर हम चर्चा कर रहे हैं, वो सिर्फ एक विषय नहीं है, बल्कि भारत की आत्म का एक हिस्सा है। 150 सालों से देशवासियों के दिलों में ये गीत बस चुका है। 75 सालों से हमारा देश आजाद है। तो फिर आज इस बहस की क्या आवश्यकता है? हमारा यहां मकसद क्या है? जनता से हमारा दिया गया दायित्व, जनता का विश्वास, उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी, हम किस तरह से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, हमें ये सोचना चाहिए। इस मोड़ पर हैं कि अब हम सदन में अपने राष्ट्रीय गीत पर भी बहस करेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 17:13 IST