दुनिया संघर्ष और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, ऐसे में जून तिमाही में जब भारत 7.8% से ग्रोथ करता है तो दुनिया को एक नया भरोसा मिलता है- PM मोदी

पीएम मोदी ने वहां मौजूद विभिन्न सेक्टर के दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए आप काफी महत्वपूर्ण है, आपका काम काफी महत्वपूर्ण है। हर बार जब मैं यहां आता हूं तो मुझे पहले से ज्यादा युवा दिखाई देते हैं। एनर्जी भी पहले से ज्यादा दिखती हैं। इससे ये साफ़ लगता है कि रिस्क टेकिंग कैपेसिटी बढ़ रही है और सपने और बड़े हो रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM मोदी ने मुंबई में फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया
PM मोदी ने मुंबई में फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार 8 अगस्त को फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के सातवें एडिशन का आयोजन मुंबई में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्ट में नीति, नियम, तकनीक और उद्योग से जुड़े दिग्गज मौजूद हैं। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने वहां मौजूद विभिन्न सेक्टर के दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए आप काफी  महत्वपूर्ण है, आपका काम काफी महत्वपूर्ण है। हर बार जब मैं यहां आता हूं तो मुझे पहले से ज्यादा युवा दिखाई देते हैं। एनर्जी भी पहले से ज्यादा दिखती हैं। इससे ये साफ़ लगता है कि रिस्क टेकिंग कैपेसिटी बढ़ रही है और सपने और बड़े हो रहे हैं। इससे विकसित भारत को लेकर मेरा विश्वास और मजबूत हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि दुनिया संघर्ष और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। एनर्जी और कमोडिटी की सप्लाई चेन पर दबाव है। ये सिचुएशन कई महीनों से बानी हुई है। इस कारण अप्रैल से जून तिमाही सबसे चैलेंजिंग रहा है। ऐसे में जून तिमाही में भारत का 7.8 फीसदी से ग्रोथ करता है तो दुनिया को एक नया भरोसा मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पर इस बढ़ते भरोसे का एक और उदहारण है। 

उन्होंने कहा कि भारत पर इस बढ़ते भरोसे का एक और उदाहरण हमारी सॉवरेन रेटिंग भी है। हाल ही में जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को A श्रेणी में अपग्रेड किया है। अपग्रेड करना तो खुशी की बात है लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि यह सौभाग्य तीन दशक के बाद आया है। 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा है कि यह दिखाता है कि भारत के विकास की गति, हमारी समष्टि-आर्थिक स्थिरता और जो संरचनात्मक सुधार बीते वर्षों में किए हैं, उन सब को लेकर दुनिया कितनी आश्वस्त है। और मैं फिर कहूंगा कि भारत की यह सुधार एक्सप्रेस और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड