PM Modi ने देशवासियों को दीं गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
पीएम मोदी | Image: ANI

Guru Nanak Jayanti: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर शुक्रवार को देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि उनकी शिक्षाएं सभी को करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में अविभाजित भारत के राय भोई दी तलवंडी में हुआ था, जिसे अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। यह हमें समाज की सेवा करने और हमारी पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित करे।’’

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती मनायी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा आज, देवी गंगा की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड