प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में करीब चार बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को करीब चार बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Arrives in Prayagraj to Take Holy Dip at Triveni Sangam
पीएम मोदी | Image: file

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को करीब चार बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम में करीब चार बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने गत मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब दिया था।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिल्ली में पीएम संग्रहालय बनाने, सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाने,  अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा था कि जब सत्ता सेवा बन जाए तब राष्ट्र निर्माण होता है और जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को अस्वीकार करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड