प्रधानमंत्री मोदी बजट पर आयोजित तीन वेबिनार में होंगे शामिल

PM मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट बाद होने वाले तीन वेबिनार में शामिल होंगे। वेबिनार के विषयों में MSME और कारोबारी सुगमता शामिल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM मोदी | Image: x

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट बाद होने वाले तीन वेबिनार में शामिल होंगे। वेबिनार के विषयों में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और कारोबारी सुगमता शामिल है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा दोपहर लगभग 12:30 बजे होने वाला वेबिनार एमएसएमई विकास के इंजन, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक, निवेश और कारोबार सुगमता विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापार विशेषज्ञों को भारत की औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

चर्चा नीति कार्यान्वयन, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर केंद्रित होगी, जिससे बजट के परिवर्तनकारी उपायों का निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए वेबिनार में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड