छत्तीसगढ़ के प्रेशर बम में विस्फोट, ग्रामीण महिला घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pressure bomb explodes
Pressure bomb explodes | Image: Pixabay

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला बोड़गा गांव की रहने वाली है। महिला महुआ बुनने जंगल गई थी।

उन्होंने बताया कि जब वह इन्द्रावती नदी के ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी तब आज सुबह लगभग 6.30 बजे वह माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों के द्वारा लगाये गये बारूदी सुरंग की चपेट में आने से बोड़गा गांव के दो बच्चों की मौत हो गई थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है।

यह भी पढे़ं: 'सिकंदर' बना 'सनातनी'! सलमान ने पहना राम मंदिर एडिशन वॉच, मचा बवाल; जमात ने बताया हराम तो अयोध्‍या के संत ने कहा हिंदुस्‍तानी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड