राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी कर्नाटक और झारखंड का 2 दिवसीय दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से कर्नाटक और झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
- भारत
- 1 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से कर्नाटक और झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि वह शुक्रवार को बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की ओर से आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा..
राष्ट्रपति भवन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति रांची में बीआईटी, मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को 15 फरवरी को संबोधित करेंगी।’’
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)