Guru Gobind Singh Jayanti: राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर लोगों को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि उनकी शिक्षाएं सभी को धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu | Image: X/@rashtrapatibhvn

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि उनकी शिक्षाएं सभी को धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएंगी। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे और उनकी जयंती को 'प्रकाश पर्व' के रूप में मनाया जाता है। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में पटना साहिब में हुआ था।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा…

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी लोगों को बधाई! मानवता के कल्याण के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय पर जोर दिया।’’ उन्होंने कामना की, ‘‘उनकी शाश्वत शिक्षाएं हमें धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएं।’’

ये भी पढ़ें - छतरपुर का चमत्कारी हैंडपंप! पहले दिया पानी फिर उगलने लगा आग, VIDEO

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड