नौसेना की वर्दी पहनी, INS वाघशीर में की यात्रा... डॉ. कलाम के बाद ऐसा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू; देखिए PHOTOS

INS Vaghshir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर (INS Vaghshir) में यात्रा की। द्रौपदी मुर्मू पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
president droupadi murmur historic visit in ins vaghshir submarine indian navy chief Karwar naval
डॉ. कलाम के बाद ऐसा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू; देखिए PHOTOS | Image: X/@rashtrapatibhvn

President Droupadi Murmur In INS Vaghshir: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना की फ्रंटलाइन पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर (INS Vaghshir)  में सफर किया। यह एक ऐतिहासिक समुद्री यात्रा रही। 

उनकी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ये यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। द्रौपदी मुर्मू पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।

पनडुब्बी की यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति

मुर्मू से पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी में यात्री की थी। इस खास मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने वहां पर मौजूद कर्मियों से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा को लेकर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर पश्चिमी समुद्री तट पर एक समुद्री सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान, राष्ट्रपति को भारत की समुद्री रणनीति में पनडुब्बी शाखा की भूमिका, और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसकी परिचालन क्षमताओं और योगदान के बारे में जानकारी दी गई।'

Advertisement

आईएनएस वाघशीर की खासियत

आईएनएस वाघशीर आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का सशक्त प्रतीक है। इस पनडुब्बी को खुफिया जानकारी जुटाने, क्षेत्र की निगरानी और विशेष अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह शत्रु जहाजों व पनडुब्बियों लिए खतरनाक है।

ये भी पढ़ें: केएल राहुल संग ओपनिंग करेंगे ट्रेविस हेड; इस दिग्गज खिलाड़ी ने चुनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025, भारत के 4 प्लेयर शामिल
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड