ओम प्रकाश माथुर केरलम के तो दुष्यंत गौतम बने सिक्कम के राज्यपाल... 6 राज्यों को मिले नए गवर्नर, देखें पूरी LIST

देश के छह राज्यों को नए गवर्नर मिले हैं। भाजपा के सीनियर नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा अब तक केरलम में राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के गवर्नर होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President appoints Governors in 6 states, Arlekar gets charge of Tamil Nadu
ओम प्रकाश माथुर केरल के तो दुष्यंत गौतम बने सिक्कम के राज्यपाल... 6 राज्यों को मिले नए गवर्नर, देखें पूरी LIST | Image: X

देश के छह राज्यों को नए गवर्नर मिले हैं। भाजपा के सीनियर नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा अब तक केरलम में राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के गवर्नर होंगे। ब्रज मोहन राम को ओडिशा भेजा गया है तो वहीं सुधा यादव को कांग्रेस की सत्ता वाले कर्नाटक में गवर्नर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय से सोमवार शाम को नोटिफिकेशन जारी किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्‍यों के राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां कीं

  1. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  6. दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
     

आर्लेकर को तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल बनाया गया

केरलम से स्थानांतरित किए गए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मार्च से ही तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। उस समय आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। ताजा आदेश के बाद आर्लेकर तमिलनाडु के नियमित राज्यपाल होंगे। गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर्लेकर हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एंटी टेरर ऑपरेशन में लश्कर कमांडर समेत 4 घुसपैठिए ढेर
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड