अपडेटेड 1 July 2024 at 23:19 IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति और PM ने दी जन्मदिन की बधाई, मंगलमय जीवन की कामना की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को सोमवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan Governor Kalraj Mishra
राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन | Image: PTI

Rajasthan Governor Kalraj Mishra Birthday: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को सोमवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने फोन कर राज्यपाल मिश्र को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिश्र के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी फोन कर मिश्र को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने मिश्र के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है।

उन्होंने राज्यपाल के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्यपाल मिश्र को फोन कर शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने मिश्र को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें… उत्तर दिनाजपुर घटना: NHRC ने पश्चिम बंगाल सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 23:19 IST