Electricity Tips: प्रीपेड बिजली मीटर को कब-कब करें रिचार्ज, मिनिमम कितना बैलेंस रखना है जरूरी? जानें खास टिप्स

प्रीपेड बिजली मीटर कब रिचार्ज करें और कितना बैलेंस रखें? जानें एक महीने की खपत के हिसाब से आपको मिनिमम बैलेंस कितना रखना चाहिए, जिससे आपकी घर की बिजली कटने से बची रहेगी। जानें खास टिप्स।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
prepaid electricity meter recharge
प्रीपेड बिजली मीटर कब रिचार्ज करें और कितना बैलेंस रखें? | Image: Freepik

Electricity Tips: पुराने बिजली मीटर की जगह अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल बढ़ता जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल की चिंता भी कम हो रही है। लेकिन कई लोगों को ये नया सिस्टम अभी पूरी तरह समझ नहीं आया। शायद इसलिए मिनिमम बैलेंस ना रखने की वजह से बड़ी संख्या में उपभोक्ता डिफॉल्टर सूची में आ रहे हैं। जिससे उनकी बिजली काट दी जाती है।   

प्रीपेड बिजली मीटर कब रिचार्ज कराना चाहिए? 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बैलेंस जीरो पर पहुंचने का इंतजार न करें। ज्यादातर कंपनियों के ऐप में रोज बैलेंस चेक करने की सुविधा है। अगर बैलेंस 50-100 रुपये रह गया हो तो तुरंत रिचार्ज कर लेना चाहिए। इससे अचानक बिजली कटने का खतरा टल जाता है। 

कितनी राशि का रिचार्ज करना चाहिए? 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में मोबाइल रिचार्ज जैसे तय प्लान नहीं होते। इसलिए अपनी मासिक बिजली खपत का सही अंदाजा लगाएं। ऐप में पिछले महीने की यूनिट खपत आसानी से देख सकते हैं। अगर आपकी मासिक खपत 200 यूनिट है तो 1.5 से 2 गुना राशि यानी 300-400 रुपये का रिचार्ज रखें। वहीं, गर्मियों में खपत बढ़ती है तो बैलेंस थोड़ा ज्यादा रखना बेहतर होता है। छोटे घरेलू उपभोक्ता को 200-300 रुपये ज्यादा का रिचार्ज हमेशा करके रखना चाहिए। 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज के लिए खास टिप्स 

• हर हफ्ते एक बार ऐप में बैलेंस और खपत चेक करें।
• परिवार के सभी सदस्यों को मीटर ऐप का पासवर्ड दें।
• रिचार्ज ऑनलाइन करें तो तुरंत क्रेडिट हो जाता है।
• बैलेंस कम होने पर अलर्ट सेट कर लें।  

Advertisement

रिपोर्ट्स बताती हैं कि जिन इलाकों में बिजली कट रही है, वहां ज्यादातर लोग बैलेंस चेक ही नहीं करते या जीरो होने के बाद रिचार्ज करते हैं। स्मार्ट मीटर का फायदा तभी मिलेगा जब उपभोक्ता वक्त रहते बैलेंस बनाए रखेंगे। अगर आप भी प्रीपेड मीटर यूज कर रहे हैं तो आज ही अपनी मासिक खपत चेक करें और सही राशि का रिचार्ज कर लें। इससे बिजली बिल की टेंशन खत्म होगी और कनेक्शन भी सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढे़ं: दिल्‍ली विधानसभा में गेट तोड़ घुसने वाली कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड