राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुंभ में प्रदेश सरकार की व्यवस्था की कर रहे निंदा: स्वामी अवधेशानंद गिरि

जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना करने वालों से कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग प्रदेश सरकार की निंदा कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swami Avdheshanand
स्वामी अवधेशानंद गिरी | Image: Grab

जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने रविवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना करने वालों पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुंभ में प्रदेश सरकार की व्यवस्था की निंदा कर रहे हैं।

स्वामी अवधेशानंद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजनीतिक विद्वेष रखकर भारतीय संस्कृति के उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की जीवन्त अभिव्यक्ति कुम्भ के आध्यात्मिक वैशिष्ट्य को अनुभूत नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की निन्दा कर रहे हैं, जो सर्वथा राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है।’’

उन्होंने 29 जनवरी को हुए हादसे के संदर्भ में कहा, ‘‘मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में एकत्रित भारी भीड़ के कारण अखाड़ा परिषद और सभी प्रमुख सन्तों ने सांकेतिक स्नान का निर्णय लिया था, किन्तु उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी की भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों के प्रति निष्ठा और प्रशासन के श्रेष्ठ प्रबन्धन के कारण सभी अखाड़े और पूज्य सन्त अमृत-स्नान कर सके।’’

Advertisement

महाकुंभ में 29 जनवरी को तड़के मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए। इस हादसे को लेकर विपक्षी राजनीतिक दल और कुछ संत राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने महाकुंभ में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार जताया।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित ‘अमृत-स्नान’ में सभी अखाड़े पूर्व निर्धारित क्रमानुसार सम्मिलित होंगे। महाकुम्भ के अद्भुत अलौकिक व्यवस्था से हम सभी अत्यन्त हर्षित एवं गौरवान्वित हैं।’’

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड