LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस नेता ने की चीन की तारीफ

India News Live: बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान जारी है। शाही अंदाज में अखाड़े संगम में डुबकी लगाने के लिए निकल रहे हैं। वहीं, संगम किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद है। बात दिल्ली चुनाव की करें तो आज चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले सभी पार्टियां प्रचार के लिए पूरी झोंक रही हैं। आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस हुई। दिनभर की तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi in Lok Sabha
Rahul Gandhi in Lok Sabha | Image: Sansad TV

महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही संगम घाट पर मौजूद हैं और पवित्र स्नान कर रहे हैं। अमृत स्नान को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। 4 फरवरी तक प्रयागराज और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद है। साथ ही सभी VVIP पास भी रद्द कर दिए गए। बात अन्य खबरों की करें तो बजट सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई। महाकुंभ हादसे पर संसद में हंगामा भी हुआ। दिल्ली चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन था। शाम 5 बजे दिल्ली में चुनाव प्रचार थम गया।
 


भाजपा की आलोचना करना राष्ट्रपति की आलोचना नहीं- पप्पू यादव

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के लिए संसदीय विशेषाधिकार हनन नोटिस मिलने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सर्व गर्वित पद भी है और गौरवान्वित सम्मान से उस पद को देखा भी जाता है। भाजपा या किसी पार्टी के बारे में आलोचना करना राष्ट्रपति की आलोचना नहीं है। भाजपा का काम है हमेशा नए सबूतों के साथ मुद्दों से लोगों को दूर रखना। यदि मेरे किसी भी आचरण या मेरे किसी भी विचार से किसी को आहत होगा तो मैं उसे स्वीकार भी करूंगा और माफी भी मांगूंगा... मेरी कोई ऐसी मंशा नहीं थी। वह (राष्ट्रपति का) पद गरिमा का पद है लेकिन संवैधानिक रूप से सरकार की बात ही राष्ट्रपति महोदया कह रही थीं। मेरी ओर से किसी भी परिस्थिति में किसी को भी ठेस पहुंचाने वाली बात नहीं है... मैं कभी ऐसा नहीं चाहूंगा कि मेरे आचरण से किसी को ठेस पहुंचे।


किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर बोला हमला

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) आज बोल रहे थे, तो स्पीकर ने भी 4 बार कहा कि उन्हें अपने दावों की पुष्टि करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने बोल दिया और चले गए... विपक्ष का नेता एक जिम्मेदार पद है और उन्हें अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए। अगर हम राहुल गांधी के बयान को हल्के में लेंगे, तो भविष्य में भी कोई भी विपक्ष का नेता आएगा और जो मन में आएगा, वो कहेगा और चला जाएगा... उन्हें अपनी बात की पुष्टि करनी चाहिए, अन्यथा चेयर को कार्रवाई करनी चाहिए... आज विपक्ष के नेता ने चीन की तारीफ एक चीनी प्रवक्ता से भी ज्यादा की... राहुल गांधी को 1959 और 1962 में चीन द्वारा छीनी गई सारी जमीन के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि तब उनके दादा प्रधानमंत्री थे... यह भारत की संसद है और हम अपनी संसद में भारत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे...। 
 


Advertisement

अमेरिका का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 12 से 14 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रह सकते हैं। 13 फरवरी को पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। 


सभी बड़े-छोटे शहरों को जोड़ने की सरकार की मंशा- हेमंत सोरेन

राज्य में विमान सेवाओं पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की मंशा सभी बड़े-छोटे शहरों को जोड़ने की है। बुनियादी सड़क सुविधाओं के लिए प्रयास हैं। हमने इसे आगे बढ़ाया है कि लोगों की सुविधाजनक यात्रा के लिए छोटी या बड़ी उड़ानें शुरू की जाएं। हमारी कोशिश होगी कि यह जल्द शुरू हो। 


Advertisement

अनिल विज ने किया कैंटीन का उद्घाटन

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा खोली गई कैंटीन का उद्घाटन किया।


वक्फ कानून लाते हैं तो उल्लंघन होगा- ओवैसी की सरकार को चेतावनी

लोकसभा में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं इस सरकार को सावधान और चेतावनी दे रहा हूं - अगर आप मौजूदा स्वरूप में वक्फ कानून लाते हैं और बनाते हैं, जो अनुच्छेद 25, 26 और 14 का उल्लंघन होगा, तो इससे इस देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी। इसे पूरे मुस्लिम समुदाय ने खारिज कर दिया है। कोई भी वक्फ संपत्ति नहीं बचेगी, कुछ भी नहीं बचेगा। आप भारत को 'विकसित भारत' बनाना चाहते हैं, हम 'विकसित भारत' चाहते हैं। आप इस देश को 80 और 90 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाना चाहते हैं, तो यह आपकी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि, एक गौरवशाली भारतीय मुसलमान के रूप में, मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊँगा... मैं अपनी दरगाह का एक इंच भी नहीं खोऊँगा। मैं ऐसा नहीं होने दूँगा। हम यहाँ आकर कूटनीतिक बातचीत नहीं करेंगे। यह वह सदन है जहाँ मुझे खड़े होकर ईमानदारी से बोलना है, कि मेरा समुदाय - हम गर्वित भारतीय हैं। यह मेरी संपत्ति है, किसी ने नहीं दी है। आप इसे मुझसे नहीं छीन सकते। वक्फ मेरे लिए पूजा का एक रूप है।


सऊदी अरब के उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री के साथ पीयूष गोयल की बैठक

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि सऊदी अरब के उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री बंदर बिन इब्राहिम अलखोरायफ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमारे देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने और आपसी विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हमारी आर्थिक साझेदारी और सहयोग को गहरा करने पर चर्चा हुई।


लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने का काम जारी- CM कॉनराड

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा, "...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर राज्य में लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने के लिए काम जारी है। ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी को जोड़ने का प्रयास जारी है। मेघालय राज्य में पिछले 6-7 सालों में लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह और सदस्य 20 गुना बढ़े हैं। हम इस योजना के तहत महिलाओं को लखपति से 10 लाख के स्तर पर लाना चाहते हैं...आज केंद्रीय मंत्री ने हमें आश्वसन दिया है कि वे इसमें हमारी पूरी सहायता करेंगे और केंद्र से भी जो मदद मिल सकती है वो हमें उपलब्ध करवाएंगे।"


बहुत अच्छा और संतुलित बजट- जयंत चौधरी

केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि यह बहुत अच्छा और संतुलित बजट है। देश के हर वर्ग को इसमें कुछ न कुछ मिला है और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस संसद सत्र में इस पर विस्तृत चर्चा होगी। यह एक ऐतिहासिक बजट है और इसे आकांक्षा, विकास और शासन का संगम कहा जा सकता है। 


मतदाता वोट डालेंगे और उन्हें हराएंगे- कांग्रेस का AAP पर निशाना

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि कोई 400(सीटें) कहता है कोई 450 कहता है लेकिन अच्छा है कि अरविंद केजरीवाल ने 80 सीटों का दावा नहीं किया, जितनी सीटे थीं उससे ज्यादा जीत जाते। मतदाता वोट डालेंगे और उन्हें(AAP) हराएंगे।
 


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौंपने पर क्या बोले रिजिजू?

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने वाले भाजपा सांसदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "इस देश के आदिवासी सांसदों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के समक्ष अपना ज्ञापन सौंपा है। लोकसभा में पप्पू यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को "प्रेम पत्र" कहा...हमारे आदिवासी सांसदों ने बहुत कड़ी आपत्ति जताई और अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बाद में राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के लिए "बेचारी महिला" और "थकी हुई" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। राज्यसभा के सभापति ने धैर्यपूर्वक सुनवाई की और अपनी टिप्पणी दी...उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से लिया..."
 


पुलिस से तिलक नगर में निकाला फ्लैग मार्च

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने पर पुलिस द्वारा तिलक नगर इलाके में फ्लैग मार्च निकाला।


मेरा मन आज उन्हें 'राहुल जिनपिंग' कहने का है- संबित पात्रा

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि अभी तोड़ी देर पहले राहुल गांधी ने सदन में अपना भाषण रखा। मेरा मन आज उन्हें 'राहुल जिनपिंग' कहने का है क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में 34 बार चीन का नाम लिया है... राहुल गांधी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के मामले में चीन बहुत आगे है और भारत पिछड़ा हुआ है। हकीकत क्या है? किसने इस प्रकार के आयात की व्यवस्था को जन्म दिया? 2004 से 2014 तक जब कांग्रेस और UPA की सरकार थी तो चीन व भारत के बीच सर्वाधिक व्यापार घाटा था। कांग्रेस पार्टी इस पूरे बैंकिंग सिस्टम में UPI और डिजिटल लेन-देन के खिलाफ थी। आज पूरे भारत में UPI की बहुत बड़ी क्रांति आई है। 


छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव पर क्या बोले सीएम साय?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से जो अटल विश्वास पत्र का विमोचन हुआ है। वह छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास का एक विश्वास पत्र है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है। 
 


दिल्ली को लड़ाई-झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें पता है कि दिल्ली 5 फरवरी को एक ऐसी सरकार बनाने के लिए निकलेगी जो सहयोग और समन्वय से डबल इंजन के साथ चलेगी। अब दिल्ली को लड़ाई-झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए... अब दिल्ली उनके साथ चलेगी जो कहते हैं खेलो इंडिया। 
 


मध्यम वर्ग का भरपूर प्यार और समर्थन बीजेपी को मिल रहा- सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी के जिस क्षेत्र को कहा जाता था कि भाजपा इससे अछूती है। आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वही क्षेत्र इस चुनाव में हमारी ताकत बनकर उभरा है। मध्यम वर्ग का भी भरपूर प्यार और समर्थन हमें मिल रहा है... इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। 


आतिशी ने कोई काम नहीं किया- रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अतिशी ने यहां कोई काम नहीं किया। यहां के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और अलका लांबा पहले ही AAP से कांग्रेस में आई हैं जिन पर लोगों को विश्वास नहीं है। हम एक विश्वसनीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी हमारे नेता हैं जिन पर जनता को विश्वास है। 
 


पूर्व सैनिक मंजूर अहमद की दुखद हत्या से बहुत दुखी- सीएम अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि कुलगाम में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे साहब की दुखद हत्या से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, और उनकी घायल पत्नी और बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस तरह की जघन्य हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। शांति और न्याय की जीत हो।


मेरे नेता राहुल गांधी मुझे ताकत देने आए- अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि आज मेरे नेता राहुल गांधी मुझे ताकत देने आए हैं और यह ताकत स्वाभाविक रूप से कालकाजी विधानसभा के लोगों को मिलने जा रही है... वे वादा करके गए हैं कि हर एक को पक्का मकान मिलेगा... मैं सभी का शुक्रिया करती हूं कि मुझे यहां खूब ताकत और मान-सम्मान मिला... कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस वापसी कर रही है..."


राजनाथ सिंह ने मोती नगर में किया रोड शो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। बता दें कि शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।


AAP ने घोटालों की भरमार की- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि AAP ने घोटालों की भरमार की है। इन्होंने हज़ारों करोड़ का शराब घोटाला, 28,400 करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, 5600 करोड़ का राशन वित्रण घोटाला, 4500 करोड़ का DTC बस घोटाला और 571 करोड़ का CCTV घोटाला किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए। क्या 'AAP-दा' को वोट दे सकते हैं?


वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और अधिकारियों की सेंटिंग की जा रही- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि न केवल वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है बल्कि अधिकारियों की भी 'सेटिंग' की जा रही है... वे(भाजपा) चाहें कितनी भी व्यवस्था कर लें लेकिन मिल्कीपुर की जनता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को ही यहां से जिताकर भेजेगी। 


सीएम योगी ने भूटान के राजा का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत किया।


सीएम धामी ने संगम विहार में किया रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। 


राहुल गांधी के भाषण पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर कहा कि जब से मैं संसद में आई हूं तरह-तरह के भाषण हुए हैं। मुझे लगा कि ऐसा ही भाषण एक नेता का होना चाहिए जिसमें देश के लिए विजन को बताया जाए। मुझे उनका(राहुल गांधी) भाषण बहुत ही अच्छा लगा।
 


AAP ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया- जेपी नड्डा

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "AAP ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन है इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा  10 साल में कुछ नहीं किया।"
 


राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

लोकसभा ने राहुल गांधी ने चीनी सेना द्वारा भारतीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इसे खारिज किया, लेकिन सेना ने कहा कि चार हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर चीन का कब्जा है। उनके इस बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ये गंभीर विषय है। ऐसा मत बोलिए, ये देश के लिए ठीक नहीं है। 
 


लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे पीएम मोदी

लोकसभा LoP और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान जो कहा जा रहा था उस पर अपना ध्यान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मैंने पिछली बार और उससे पहले भी लगभग वही राष्ट्रपति का अभिभाषण सुना था। यह उन चीजों की वही लॉन्ड्री सूची थी जो सरकार ने की है..."


दिल्ली में BJP जीत का परचम लहराएगी- स्मृति ईरानी

BJP नेता स्मृति ईरानी ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ता हमारा एक अहम हिस्सा हैं। दिल्ली की जनता मोदी की गांरटी पर विश्वास कर, कमल का बटन ज़रूर दबाएगी और दिल्ली में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।"


यमुना नदी का जल लेकर केजरीवाल के घर जाएंगी स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल यमुना नदी से जल लेकर पूर्वांचल की महिलाओं के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाएंगी। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए हम सब अरविंद केजरावाल जी के घर जा रहे हैं और महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें? यमुना नदी का काला पानी हम इक्ट्ठा कर उनके लिए लेकर जा रहे हैं।"


महाकुंभ भगदड़ पर जया बच्चन का बयान

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "इस देश में अभी सबसे बड़ा मुद्दा है महाकुंभ भगदड़ की घटना है। उन्हें मृतकों की सही संख्या बतानी चाहिए और जनता को सफाई देनी चाहिए। उन्होंने झूठ बोला। व्यवस्थाएं आम आदमी के लिए नहीं बल्कि VIP के लिए था।"


BJP पर अरविंद केजरीवाल का आरोप

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अब दिल्ली के माहौल से साफ है कि आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भारतीय जनता पार्टी अपनी सबसे बुरी हार की ओर बढ़ रही है। तो जाहिर है भारतीय जनता पार्टी कुछ भी करेगी। भाजपा के अंदर से खबर आ रही है कि वो दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग करने जा रहे हैं। सारे कानून और संविधान को ताक पर रखकर दिल्ली पुलिस को गुंडागर्दी पर उतारा जाएगा। वो अपने गुंडों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करेंगे, सब कुछ करेंगे। लेकिन सबसे खतरनाक बात जो सामने आ रही है वो ये है कि वो आपके पास आएंगे, खास तौर पर हमारे गरीब तबके के पास, वो आपको पैसे देंगे। वो कहेंगे कि वो चुनाव आयोग से हैं और कहेंगे कि आप अपना वोट इस बॉक्स में डाल दें.. सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि चुनाव आयोग आपके घर जाकर वोटिंग नहीं करवाता है। इस बहकावे में मत आइए, ये झूठ है, ये धोखा है... अगर वो आपकी उंगली पर काला निशान लगाते हैं, तो बिल्कुल मत लगाइए..."


PM मोदी ने छात्रों संग संवाद

PM मोदी ने छात्रों संग संवाद किया। इस दौरान उन्होंने AAP को घेरते हुए कहा कि छवि सुधारने के लिए सरकार छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाया रही है।


AAP ने दिल्ली को धोखा दिया- अमित शाह

जंगपुरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "8 फरवरी को दिल्लीवाले आप-दा सरकार को झाड़ू लगाकर बाहर फेंकने वाले हैं। 10 वर्षों तक, अनेक वादे कर केजरीवाल और उनके चट्टे-बट्टों ने दिल्ली को क्या दिया? भ्रष्टाचार दिया, कूड़ा कचरा दिया, जहरीला पानी दिया, तुष्टिकरण दिया। इन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है।"
 


महाकुंभ भगदड़ पर संसद में भारी हंगामा

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ के मुद्दे पर राज्यसभा में सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया।


दिल्ली में BJP की विजय अब निश्चित- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, "जो दिल्लीवासी खुद को विकास से वंचित पाते हैं। वे दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चुनने के लिए उत्सुक हैं। दिल्ली में भाजपा की विजय अब निश्चित नज़र आ रही है। बजट 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यम वर्ग को एक बहुत बड़ी सौगात दी है..."


डबल इंजन सभी को कुचल देगा- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर इस बार डबल इंजन की सरकार आ गई, तो डबल इंजन सभी को कुचल देगा। इस बार लोगों के पास 2 विकल्प हैं शरीफों की पार्टी या गुंडागर्दी। इनके कई प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में माफिया हैं। लोग शरीफ हैं और शांति से जीना चाहते हैं।"


कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में भारी हंगामा

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया। 
 


दिल्ली में केजरीवाल से बड़ा गुंडा कोई नहीं है- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है, ''अरविंद केजरीवाल से बड़ा गुंडा दिल्ली में कोई नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर और उन्हें गंदा पानी पिलाकर 'गुंडागर्दी' की है। पिछले दस साल से दिल्ली में उनसे बड़ा कोई 'गुंडा' नहीं है।"


दिल्ली 8 फरवरी को विकास की बहार देखेगी- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने अपना मन बना लिया है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और हमारे सभी वरिष्ठ नेता, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री, सभी दिल्ली के लोगों के बीच होंगे। दिल्ली के लोगों द्वारा दिखाया जा रहा उत्साह हमें विश्वास दिलाता है कि हम सरकार बनाएंगे। दिल्ली 8 फरवरी को विकास की बहार देखेगी।"


दिल्ली चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत होगी- संजय जायसवाल

BJP नेता संजय जायसवाल ने कहा, "जिस प्रकार का उत्साह दिल्ली में देखने को मिल रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी को वहीं पहुंचाना है, जहां पर आज कांग्रेस खड़ी है। INDI गठबंधन का हाल बट जाने के बाद भी वही होगा जो लोकसभा चुनाव में हुआ था। लोकसभा में हमने सात सीटें जीतीं और इस बार विधानसभा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। देश और दिल्ली के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है और आज दिल्ली का हर नागरिक मोदी जी की गारंटी पर भाजपा और एनडीए को वोट दे रहा है।"


केजरीवाल ने अपने मित्रों के यहां पर फार्म हाउस में टैंकर माफिया बैठाया- संबित पात्रा

BJP नेता संबित पात्रा और बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जल संकट के बीच बिजवासन विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। संबित पात्रा ने कहा, "कापसहेड़ा गांव में ये जो तारे आपको दिख रही हैं ये बिजली की तारे नहीं हैं बल्कि ये पानी की पाइप है। इसमें पानी जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने मित्रों के यहां पर फार्म हाउस में टैंकर माफिया बैठाया हुआ है। ये माफिया अपने यहां बोरवेल कर जो टैंक बनाए हैं उस भूजल को ये घर-घर में पानी सप्लाई कर रहे हैं। इसके साथ एक मीटर भी लगा। ये जलबोर्ड का पानी नहीं है ये सब प्राइवेट पानी है।"


10 सालों में दिल्ली में शासन व्यवस्था विफल रही- CM चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा,"मौसम प्रदूषण और राजनीतिक प्रदूषण के कारण लोग दिल्ली में रहने से चिंतित हैं। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। पिछले 10 सालों में दिल्ली में शासन व्यवस्था विफल रही है। यह एक विफल मॉडल है। बिना संपत्ति बनाए, राजनेताओं को संपत्ति बांटने का क्या अधिकार है?"


महाकुंभ: 62 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।


बसंत पंचमी पर अयोध्या में भारी भीड़

बसंत पंचमी के मौके पर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 


भीड़ नियंत्रण के उपाय अच्छी तरह से लागू- महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और आज हमारे भीड़ नियंत्रण के उपाय अच्छी तरह से लागू हैं। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है। उनके स्नान और अन्य अखाड़े भी स्नान में सफलतापूर्वक भाग लेंगे।”


महाकुंभ: विदेशी भक्त ने किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ

बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए त्रिवेणी संगम की ओर जाते समय विदेशी भक्त ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया।


अमृत स्नान: वॉर रूम से मॉनिटिरिंग कर रहे CM योगी

बसंत पंचमी पर महाकुंभ में जारी अमृत स्नान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। तड़के साढ़े तीन बजे से उनके सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद हैं। वह अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे और जरूरी आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। 
 


दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे प्रचार थमेगा। इससे पहले सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंकती नजर आएंगी। 5 फरवरी को दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। 


अमृत स्नान: साधु-संतों पर की गई पुष्प वर्षा

त्रिवेणी संगम पर 'अमृत स्नान' के लिए एकत्र हुए साधु-संतों पर फूलों की वर्षा की जा रही है।


महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान

बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरा अमृत स्नान के लिए जारी है। हजारों की संख्या में साधु-संत त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड