Prayagraj: धोखाधड़ी के मामले में दो कांस्टेबल समेत 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर जिले के सुरयावा थाना में शुक्रवार को दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj FIR registered against 14 people including two constables in fraud case
Prayagraj FIR registered against 14 people including two constables in fraud case | Image: X

प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रूपये हड़पने के मामले में भदोही पुलिस की अपराध शाखा के दो कांस्टेबल समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर जिले के सुरयावा थाना में शुक्रवार को दर्ज किया गया।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि इन कांस्टेबल ने पैसे देने वाले छात्र नीरज यादव और उसके पिता रमाकांत यादव को धोखे से पुलिस लाइन बुलाकर हवालात में बंद कर दिया और बाप -बेटे पर पुलिस से की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की।

सुरयावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि 2021 में बनारस में कोचिंग के दौरान नीरज की मुलाकात प्रयागराज के कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा और जौनपुर के राजन त्रिपाठी से हुई थी। बाद में उसकी मुलाकात जौनपुर के रहने वाले और फिलहाल भदोही पुलिस की अपराध शाखा में तैनात सिपाही नरेन्द्र सिंह से हुई।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि इन लोगों ने नीरज को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लिए और फर्जी प्रवेश पत्र दिया।

Advertisement

इस मामले की शिकायत थाना और पुलिस के आला अधिकारी से किए जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर नीरज और उसके पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

गुप्ता ने बताया कि इस मामले में कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा, राजन त्रिपाठी, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी और दस अज्ञात व्यक्तियों समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड