PM Kisan Yojana 23rd Installment: उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि, यहां से जारी करेंगे PM मोदी

PM Kisan Yojana 23rd Installment: यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार को इन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-23rd-installment-to-be-credited-to-accounts-of-over-2-crore-farmers-in-up-on-20-june
pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-23rd-installment-to-be-credited-to-accounts-of-over-2-crore-farmers-in-up-on-20-june | Image: X

राघवेंद्र पांडे की रिपोर्ट

मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4352.40 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (22वीं किस्त) 99,032.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता  

शनिवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4352.40 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 को असम से सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

झांसी में किसानों के बीच रहेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को झांसी में किसानों के बीच रहेंगे। वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण के दौरान रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री यूपीएग्रीज परियोजना खरीफ संस्करण का शुभारंभ भी करेंगे।

Advertisement

सवा लाख करोड़ की ओर बढ़ते कदम

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जिसने इस योजना का सबसे बेहतरीन क्रियान्वयन किया है। 22वीं किस्त तक यूपी के किसानों के खातों में 99,032.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। शनिवार को जैसे ही 4,352.40 करोड़ रुपये की नई किस्त जारी होगी, यूपी के किसानों को अब तक मिली कुल राशि का आंकड़ा 1,03,391.24 करोड़ रुपये (1 लाख करोड़ से अधिक) पहुंच जाएगा।

वर्षधनराशि 
2018-19₹2,238.92 करोड़
2019-20₹11,006.87 करोड़
2020-21₹14,432.14 करोड़
2021-22₹15,775.52 करोड़
2022-23₹12,454.32 करोड़
2023-24₹13,808.48 करोड़
2024-25₹15,594.74 करोड़
2025-26₹13,727.85 करोड़
2026-27(अप्रैल-जुलाई)    ₹4,352.40 करोड़ (शनिवार को जारी होने वाली राशि)
कुल योग   ₹1,03,391.24 करोड़

ये भी पढ़ें - बंगाल में आई नई मुसीबत... सड़कें बनी दरिया, घरों में घुसा पानी, हावड़ा में बारिश ने किया जीना मुहाल; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड