मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार के आरोप में कुली गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर लंबी दूरी की ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Porter arrested for raping woman in train at Mumbai's Bandra Terminus
Porter arrested for raping woman in train at Mumbai's Bandra Terminus | Image: Representative image

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर लंबी दूरी की ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ‘अधेड़ उम्र’ की महिला और उसका बेटा शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वह दूसरी ट्रेन में चढ़ गई जो प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी थी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि उस समय दूसरी ट्रेन में कोई यात्री नहीं था। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि दूसरी ट्रेन में एक कुली मौजूद था और उसने कथित तौर पर महिला से बलात्कार किया।

महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने बांद्रा जीआरपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने कुली का पता लगाने के लिए कई निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुली पर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संगम में भगदड़ नहीं...अखिलेश के दावे पर स्वामी चिन्मयानमंद ने दिखाया आइना

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड