गोवा के युवाओं को बेरोजगारी चरम पर होने के कारण नौकरी नहीं मिल रही है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरियां केवल पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार पर ही मिलती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरी सिर्फ पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार मिलती है। गोवा के लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गोवा आ रहा हूं।’’

इस महीने की शुरुआत में, आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था, जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं।

Advertisement

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Published By :
Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड