अपडेटेड 9 August 2024 at 12:40 IST

'आप उम्मीदों पर खरे उतरे', रजत पदक जीतने पर CM नायब सैनी ने Neeraj Chopra को दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि वह देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

Follow : Google News Icon  
CM Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि वह देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली ।

चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ भालाफेंक सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार खिलाड़ी - गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।’’
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 12:40 IST