अपडेटेड 27 November 2023 at 21:39 IST

दुबई में 5500 डॉलर का होटल बिल किसने दिया? निशिकांत दुबे का महुआ मोइत्रा पर फिर आरोप, बोले- गोलमाल है भाई

निशिकांत दुबे ने लिखा- दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया? या मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया?

Follow : Google News Icon  
Mahua Moitra (PC-PTI)
Mahua Moitra (PC-PTI) | Image: self

Cash For Query Row : 'कैश फॉर क्वेरी' के आरोप में घेरी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार (27 नवंबर) को बिना नाम लिए फिर तंज कसा है। महुआ मोइत्रा का बिना नाम लिए निशिकांत दुबे ने पूछा कि दुबई के होटल में रुकने का बिल किसने जमा किया था?

खबर में आगे पढ़ें... 

  • महुआ मोइत्रा महुआ मोइत्रा पर निशाना
  • निशिकांत दुबे ने क्या आरोप लगाया?
  • महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट करके लिखा- दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया? या मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया? गोलमाल है रे भाई गोलमाल है। बीजेपी सांसद ने अपने इस X पोस्ट में ED और इनकम टैक्स को भी टैग किया है। माना जा रहा है कि यह पोस्ट TMC सांसद महुआ मोइत्रा के लिए है।

Cash For Query Row

महुआ मोइत्रा की बढ़ती नजर आ रहीं मुश्किलें

कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। CBI ने मामले की जांच तेज कर दी है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के साथ लोकपाल का रुख किया था। दुबे ने मोइत्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया है। लोकसभा की आचार समिति भी मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement

महुआ मोइत्रा पर क्या हैं आरोप

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे के बदले सदन में सवाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में संसद में सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि हीरानंदानी ने मोइत्रा के सांसद वाले लॉगिन का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से सवाल दर्ज किए। वहीं, TMC सांसद मोइत्रा ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें: फिर चला योगी सरकार का चाबुक, उतारे गए तीन हजार से ज्यादा अवैध लाउडस्पीकर, 7 हजार से अधिक में हुआ सुधार

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 November 2023 at 21:38 IST