अपडेटेड 23 December 2022 at 09:38 IST

कौन है 'बिकनी किलर' Charles Sobhraj, जो 19 साल बाद आएगा जेल से बाहर? आपको सन्न कर देगी इसकी 'कहानी'

सालों तक दुनिया के कई देशों के लिए वांटेड रहे शोभराज (Charles Sobhraj) ने 70 और 80 के दशक में दहशत फैला दी थी, जो अब जेल से रिहा होने वाला है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

बरसों से नेपाल (Nepal) की जेल में सजा काट रहा सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज अब जेल से बाहर आने वाला है। सालों तक दुनिया के कई देशों के लिए वांटेड रहे शोभराज (Charles Sobhraj) ने 70 और 80 के दशक में दहशत फैला दी थी। जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे कैद कर उसके गुनाहों की सजा दी गई। 'बिकनी किलर' (Bikini Killer) के नाम से भी जाने जाना वाला शोभराज 19 साल से जेल में सजा काट रहा है। अब नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद नेपाल की सरकार उसे फ्रांस के हवाले करने वाली है। 

सीरियल किलर शोभराज पर्यटकों और युवतियों को निशाना बनाता था। वो पहले उनसे दोस्ती करता और फिर ड्रग्स देकर सुनसान इलाके में लेकर उनको मौत के घाट उतार देता था। शोभराज ने साल 1972 से 76 के दौरान ज्यादातर एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के पर्यटकों को निशाना बनाया। उसने जिन लोगों की हत्या की थी, उनमें से दो महिलाओं के शव केवल बिकिनी में मिले थे। 'बिकनी किलर' और 'सर्पेंट' जैसे नामों से जाना जाने वाला शोभराज पहचान छिपाने और भेष बदलने में माहिर था।

शोभराज कैसे बना 'बिकनी किलर'?

शातिर तरीके से लोगों को धोखा देने और छलने के अपने इस कृत्य के कारण शोभराज 'बिकिनी किलर' और 'द सर्पेंट' के नाम से कुख्यात हो गया था।  शोभराज पर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप हैं। ऐसा नहीं है कि शोभराज सिर्फ नेपाल का ही मुजरिम नहीं था, उस पर भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में भी आरोप थे। शोभराज को 1976 में भारत में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन वह 1986 में तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।

तिहाड़ जेल से जुड़ा है बड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा

इसका किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में चार्ल्स ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी, जिसमें कैदी और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए थे। इसी दौरान बिस्किट और फलों में नींद की दवा मिलाकर उसने सब को खिला दी और 4 कैदियों के साथ वहां से भाग गया। लेकिन आखिरकार वो नेपाल में पकड़ा गया था। शोभराज साल 2003 से नेपाल की जेल में सजा काट रहा है। हालांकि नेपाल में 70 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों की रिहाई का प्रावधान है। 

Advertisement

नेपाली कानून के आधार पर रिहाई होगी

नेपाल में उन कैदियों को रिहा करने का विधिक प्रावधान है, जो कारावास के दौरान अच्छे चाल-चलन के साथ सजा का 75 फीसदी हिस्स जेल में बिता चुके हों। अपनी याचिका में शोभराज ने दावा किया था कि वह नेपाल के वरिष्ठ नागरिकों को दी गई 'छूट' के अनुरूप अपनी जेल की सजा पूरी कर चुका है। इन नियमों के आधार पर अब इस खूंखार और शातिर कैदी चार्ल्स शोभराज को उम्र के इस पड़ाव पर रिहा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कन्हैया लाल मर्डर का पाकिस्तानी कनेक्शन, NIA की चार्जशीट में 2 PAK नागरिकों का नाम

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 23 December 2022 at 09:38 IST