'पुष्पा कहां गया? क्या मालूम! वो समझ गया कि...', फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान तो BJP कैंडिडेट ने ली चुटकी

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुनाव से जहांगीर खान के मैदान छोड़ने पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'पुष्पा कहां गया? क्या मालूम', उसे अपने हार का एहसास हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Falta Repolling
फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान तो BJP कैंडिडेट ने ली चुटकी | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर आज, 21 मई को पुनर्मतदान हो रहा है। वोटिंग से ठीक 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान करने सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व की तारीफ भी करी थी। अब उनके इस फैसले पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुटकी ली है।

चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान का एक बयान काफी वायरल हुआ था। IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग के बाद उन्होंने कहा था कि अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं। अब उनके इस बयान को लेकर फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुटकी ली है।

देबांग्शु पांडा ने 'पुष्पा' पर ली चुटकी

पत्रकारों ने जब देबांग्शु पांडा से सवाल किया कि आपका प्रतिद्वंदी जो खुद को पुष्पा बता रहा था पहले ही मैदान छोड़कर क्यों भाग गया? इसके जवाब में देबांग्शु पांडा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पुष्पा कहां गया? क्या मालूम! भाजपा की जीत होगी। वे समझ गए कि उन्हें 5-7 हजार से ज्यादा वोट नहीं मिलेंगे, इसलिए यह सब कह रहे हैं। उससे अपनी हार का एहसास हो गया था।'

BJP ने फाल्टा में जीत का ठोंका दावा

देबांग्शु पांडा ने आगे दावा किया, 'लोग खुशी-खुशी वोट दे रहे हैं। माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। यहां उत्सव का माहौल है। मतदाता आकर वोट देकर जा रहे हैं, अच्छा माहौल है। भाजपा की जीत होगी। बीजेपी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से यहां जीतेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व पूरे बंगाल में अब विकास होगा। '

Advertisement

क्यों चर्चा में आए जहांगीर खान?

बता दें कि बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जहांगीर खान की जुबानी जंग ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। ‘सिंघम' छवि वाले इस अधिकारी की एंट्री के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई, जिसे लेकर जहांगीर खान ने सवाल भी उठाए थे। इसके बाद कई जनसभाओं भी जहांगीर खान ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा' के डायलॉग 'पुष्पा राज… मैं झुकेगा नहीं' बोलकर विरोधियों को खुली चुनौती दी थी। मगर वोटिंग से पहले उन्होंने अपना नाम ही वापस ले लिया। 
 

यह भी पढ़ें: बंगाल के फलता में आज री-पोलिंग, ड्रोन निगरानी के बीच हो रही वोटिंग

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड