‘TMC के सभी MP-MLA फ्रॉड में शामिल’, पश्चिम बंगाल के मंत्री गौरी शंकर घोष ने ‘दीदी की पार्टी’ पर लगाए करप्शन के आरोप, कहा- जल्द करेंगे खुलासा
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर घोष ने टीएमसी पर सरकारी नौकरियों की अवैध बिक्री और सिस्टमिक करप्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही ईडी और सीबीआई अभिषेक बनर्जी और मदन मित्रा पर कार्रवाई करेगी।
- भारत
- 2 min read

Bengal Minister Gauri Shankar Ghosh Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और नई कैबिनेट के गठन के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर घोष ने रविवार को विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए उस पर सिस्टमिक करप्शन (संस्थागत भ्रष्टाचार) के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने दावा किया कि टीएमसी के सांसद और विधायक बड़े पैमाने पर घोटालों को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें सरकारी नौकरियों की गैर-कानूनी बिक्री भी शामिल है।
केंद्रीय एजेंसियां जल्द खटखटाएंगी बड़े नेताओं का दरवाजा
कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर घोष ने TMC नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "सभी TMC MP, MLA और दूसरे लोग फ्रॉड में शामिल हैं। कुछ तो नौकरियों की बिक्री में भी लिप्त हैं।" उन्होंने आगे दावा किया कि विभिन्न भ्रष्टाचार मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियां जल्द ही टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व को जवाबदेह ठहराएंगी।
मंत्री ने बड़े नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि CID, ED और CBI मदन मित्रा और अभिषेक बनर्जी जैसे लोगों के दरवाज़े खटखटाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन नेताओं के कारनामों को देखते हुए CBI और ED का एक्शन लेना पूरी तरह तय है और बंगाल की जनता भी यही चाहती है कि हर किसी की जवाबदेही तय हो।
Advertisement
दिल्ली से लेकर कोलकाता तक मची हलचल
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री के इस बयान के बीच TMC के भीतर जारी आंतरिक कलह और ज्यादा गहरा गई है। रविवार को टीएमसी के बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय सहित कई अन्य नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आवास पर पहुंचे। इन बागी सांसदों ने पार्टी के अंदर चल रही अनबन के बीच सदन (लोकसभा) में अपने लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है।
स्पीकर से मुलाकात करने से ठीक पहले इन बागी सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। भूपेंद्र यादव से मिलने वाले बागी सांसदों में सायोनी घोष, माला रॉय, शताब्दी रॉय, अरूप चक्रवर्ती और काकोली घोष शामिल थे। दूसरी तरफ, इस बड़े संकट को देखते हुए कोलकाता में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जहां TMC नेता गौतम देब और चंद्रिमा भट्टाचार्य स्थिति पर चर्चा करने के लिए TMC प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे हैं।