अपडेटेड 5 March 2026 at 21:26 IST
बंगाल चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, CM ममता बोलीं- ये चौंकाने वाला फैसला, मुझे लगता है केंद्र का दबाव...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाया कि राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का अचानक इस्तीफा चुनावी दबाव का नतीजा है। यह फैसला केंद्र-राज्य संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले।
- भारत
- 2 min read

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) ने साढ़े तीन साल तक पद पर रहने के बाद गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यपाल के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताई है और कहा है कि यह चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दबाव का नतीजा हो सकता है।
राज्यपाल के अचानक अपना इस्तीफा देने पर ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें इसके पीछे के कारणों की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने लिखा कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह आश्चर्यचकित नहीं हैं। सीएम ने आशंका जताई कि केंद्र राज्यपाल पर आगामी राज्य चुनावों में कुछ राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए दबाव बना रहा हो।
कौन होगा अगला राज्यपाल?
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में अगले राज्यपाल के बारे में भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने सूचना दी कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल को राज्यपाल बनाया जा रहा है। ममता ने इस पर सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करना परंपरा है, लेकिन केंद्र ने ऐसा कुछ नहीं किया। यह फैसला एकतरफा है और संविधान की भावना के खिलाफ है।
ममता का केंद्र पर हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे फैसले भारतीय संविधान की नींव को कमजोर करते हैं। केंद्र को राज्यों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए और सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एकतरफा निर्णय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं।
Advertisement
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पहले से ही केंद्र के साथ कई मुद्दों पर टकराव में है। विपक्षी नेता भी इसकी आलोचना कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, लेकिन BJP चुनौती दे रही है। इससे राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन, रेस में ये नाम लेकिन क्या PM मोदी लेंगे चौंकाने वाला फैसला?
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 21:26 IST