अपडेटेड 10 December 2024 at 18:24 IST

ममता या राहुल के हाथ में कमान? लालू के बयान से INDI में उबाल, अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की एंट्री

INDI अलायंस की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर लालू यादव के बयान से उबाल आ गया है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की एंट्री की भी एंट्री हो गई।

Follow : Google News Icon  
Samrat choudhry
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी | Image: twitter

इंडी अलायंस की कमान किसके हाथ में होगा? इसे लेकर सियासी गलियारे की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया। इस बीच बिहार के वर्तमान डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने भी एंट्री मार ली है। इन दिनों इंडी गठबंधन की कमान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने की चर्चा हो रही है। एक तरफ लालू यादव ने ममता बनर्जी के नाम पर मुहर लगा दी है, तो वहीं दूसरी ओर सम्राट चौधरी ने तंज कसा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "बंगाल में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए लालू यादव या किसी और पार्टी के लोग ममता बनर्जी को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। 2026 में ममता बनर्जी खुद चुनाव हारेंगी। राहुल गांधी भी हारेंगे और ममता बनर्जी भी हारेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है, लोग प्रधानमंत्री को वोट देना चाहते हैं और उनका समर्थन भी करना चाहते हैं।"

मंगलवार को AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और NCP प्रमुख शरद पवार की बैठक होनी है, जिसमें ममता को गठबंधन की कमान सौंपने पर चर्चा हो सकती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष के INDI अलायंस का नेतृत्व करने की बात पहले ही कह चुकीं है।

ममता को लेकर लालू यादव ने क्या कहा?

राजधानी पटना में जब मीडिया ने लालू यादव से सवाल किया कि क्या INDI गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दे दिया जाएगा? तो इसके जवाब में लालू ने कहा हां दे दो। लालू यादव ने कहा, कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को (INDI गठबंधन  का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि 2025 में फिर से वो सरकार बनाएंगे। बता दें कि इससे पहले लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने भी ममता बनर्जी को इंडी गठबंधन की काम सौंपने की बात का समर्थन किया था।

Advertisement

INDI अलायंस के नेतृत्व पर  सिर फुटव्वल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी INDI अलायंस के नेतृत्व को लिए तैयार हैं। बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं इंडी गंठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार हूं।  ममता बनर्जी ने शुक्रवार (06 दिसंबर 2024) को विपक्षी गठबंधन के कामकाज के तरीके पर असंतोष व्यक्त करते हुए संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वो इसका नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि कांग्रेस पूरे गठबंधन को लीड कर रही है, मगर चुनाव परिणाम के बाद उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से पंढेर का बड़ा ऐलान; बताया पूरा प्लान

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 18:24 IST