'...लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है', CM ममता ने ऐसा क्यों कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि इनके लोग यहां दंगा करने के लिए आते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chief Minister Mamata Banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी | Image: PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दंगा करने के लिए आते हैं। NIA को लेकर भी सीएम ममता ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यदि कोई ब्लास्ट होता है तो बीजेपी NIA को भेज देती है कि जाओ सबको गिरफ्तार कर लो। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मेरे लिए सभी धर्म बराबर है। नो NRC, नो सिविल कोड, नो सीएए...। बीजेपी का काम सबको जेल में डालने का है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। बीजेपी के पास एक वोट नहीं जाना चाहिए। ये लोग दंगा करने आते हैं, पर आपको कूल- कूल रहना है।"

NIA को लेकर बीजेपी पर बरसी सीएम ममता

NIA को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, “कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप चुप-चाप रहिए, अपना माथा ठंडा रखिए... यदि कोई ब्लास्ट होता है तो वे(भाजपा) NIA को भेज देते हैं कि सबको गिरफ्तार कर लो। सबको गिरफ्तार करते-करते आपका देश ही सूना हो जाएगा... हम सुंदर आसमान चाहते हैं जिसके लिए सभी का साथ रहना जरूरी है।”

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के मौके पर ‘रेड रोड’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “हम संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है।

Advertisement

तृणमूल प्रमुख ने कहा, “हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के संबंध में बाद में निर्णय लेंगे, लेकिन बंगाल में इस बात का ख्याल रखिएगा कि एक भी वोट किसी दूसरी पार्टी को नहीं जाए।” उन्होंने ‘‘विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल’’ करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। बता दें, ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो हिंदू को मुसलमान से लड़ाये, आने वालो दिनों उसका जनाजा निकलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया BJP का घोषणापत्र, बड़ी घोषणाएं की

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड