West Bengal: BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात करके ममता के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में BJP के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात करके CM ममता के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई।

Follow : Google News Icon  
BJP leader Suvendu Adhikari and WB CM Mamata Banerjee
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी। | Image: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात करके महाकुंभ को ‘मत्युकुंभ’ कहने से संबंधित बयान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई और इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया।

मंगलवार को बनर्जी ने भगदड़ के दौरान हुईं मृत्यु को लेकर महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहा था और आरोप लगाया था कि अधिकारी वास्तविक संख्या नहीं बता रहे हैं। बनर्जी के बयान की व्यापक रूप से आलोचना हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा की और इसे सनातन धर्म का अपमान बताया।

उन्होंने मांग की कि इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, “हमने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। हमने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वाली इन टिप्पणियों को हटा दें। यह सनातन हिंदू धर्म का अपमान है और पश्चिम बंगाल के सनातनियों को यह स्वीकार नहीं होगा।”

Advertisement

सोमवार को अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, बंकिम घोष और विश्वनाथ करक को 30 दिन के लिए या सत्र के अंत तक के लिए निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि वे सदन के आसन के सामने आ गए थे और कामकाज से संबंधित कागजात फाड़कर फेंक दिए थे।

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड