अपडेटेड 14 December 2024 at 14:52 IST
CM सुक्खू के भोज में परोसा जंगली मुर्गा? हिमाचल में बवाल, जयराम भड़के- मंत्रियों के सामने चटखारे...
हिमाचल प्रदेश में 'समोसा कांड' के बाद अब 'जंगली मुर्गा' विवाद ने जन्म ले लिया है। इस मामले को लेकर सीएम सुक्खू बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं।
- भारत
- 3 min read

Himachal Jungli Murga Issue: हिमाचल प्रदेश में 'समोसा कांड' के बाद अब 'जंगली मुर्गा' विवाद ने जन्म ले लिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय जनता पार्टी ने के निशाने पर आ गए हैं। सुक्खू के डिनर में कथिततौर पर जंगली मुर्गा परोसे जाने पर बवाल मच गया है।
दरअसल, सीएम सुक्खू शिमला की चौपाल विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने गांव के टिक्कर में रात बिताई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ डिनर किया। अब यही से मुख्यमंत्री सुक्खू के डिनर की मेन्यू लीक हुई है जिसमें कथिततौर पर जंगली मुर्गा शामिल होने की सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ रात्रि भोजन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सीएम सुक्खू को डिनर परोसने वाले से पूछते हैं- 'जंगली मुर्गा है?'
गांव-गांव जाकर पिकनिक मना रहे- जयराम
इस वीडियो को शेयर करते हुए जयराम ठाकुर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'जनता के घर-द्वार जाकर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने की हमारी योजना ‘जनमंच’ के फुलके जिन्हे खल रहे थे वह आज गांव-गांव जाकर पिकनिक मना रहे हैं। और क्या कर रहे है जनता सब देख रही है।'
मुर्गा खिलाने में काफी उत्साहित- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आगे कहा कि 'संरक्षित प्रजाति के जंगली मुर्गा खाने वालों को जेल होती है, जुर्माना होता है लेकिन मुख्यमंत्री महोदय मुर्गा खिलाने का पहले मेन्यू छपवाते हैं और फिर अपने मंत्रियों को अपने सामने चटखारे ले लेकर खिलाते हैं।'
Advertisement
वहीं हिमाचल बीजेपी ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा लिखा, '"कुक्कडू कूं" का व्यवस्था पतन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रात्रिभोज में संरक्षित जंगली मुर्गे का पकवान पेश हुआ। सुक्खू जी अपने मित्रों को जंगली मुर्गा खिलाने के लिये भी काफी उत्साहित थे। पोस्ट में आगे लिखा है, जंगल राज में वाइल्ड लाइफ एक्ट नहीं लगता। हिमाचल पुलिस कब कार्रवाई होगी?'
सीएम सुक्खू ने भी खाया?
सीएम सुक्खू के नाइट हॉल्ट के डिनर मेन्यू में कथिततौर पर जंगली मुर्गे का मीट सर्व किया गया। हालांकि, सीएम ने मुर्गा खाया नहीं लेकिन वह कहते नजर आ रहे हैं कि जंगली मुर्गा कैसे मारा गया। इस दौरान वह बाकी लोगों से मीट लेने के लिए पूछते दिखाई दिए।
Advertisement
रेड कैटिगरी में है जंगली मुर्गा
बता दें कि जंगली मुर्गा रेड कैटिगरी में है। इस वजह से जंगली मुर्गे का शिकार नहीं किया जा सकता है। देश के वन्यजीव संरक्षण कानून में 2022 में संशोधन किया गया था। संशोधित सूची में जंगली मुर्गा भी शामिल है। यह संरक्षित जीवों की शेड्यूल II में शामिल है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 14:45 IST