Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल के समर्थन से JDU में नाराजगी, पार्टी के तीन मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा...
वक्फ संसोधन बिल के समर्थन को लेकर JDU में नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी के तीन मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar News: घंटों की बहस के बाद लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने भी वक्फ बिल को अपना समर्थन दिया। वक्फ बिल के समर्थन से जदयू में नाराजगी नजर आ रही है। तभी को जदयू के तीन मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा देकर नीतीश कुमार को झटका दिया है।
जदयू से डॉ. मोहम्मद कासिम अंसारी के बाद शाहनवाज मलिक ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण वक्फ बिल का समर्थन से नाराजगी बताई है। शाहनवाज मलिक ने इस्तीफे में लिखा, "नीतीश कुमार ने वक्फ पर समर्थन दिया है यह बहुत ही अफसोस की बात है। इसकी वजह से मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं। जिस तरह से ललन सिंह ने तेवर के साथ अपनी बात रखी है यह हम लोगों के लिए बहुत ही दुखद है। बहुत इंतजार के बाद, बहुत उम्मीद के बाद, सारी बात सामने आने के बाद हम मुसलमानों का दिल टूटा है। जेडीयू और नीतीश कुमार दोनों को अलविदा कहता हूं।
वहीं कासिम अंसारी के अलावा बिहार में सिए मोहम्मद तरबेज सिद्दीकी अलीग ने भी JDU से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले तक मोहम्मद सिद्दीकी पार्टी में अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को त्यागपत्र में लिखा, “वक्फ संशोधन बिल के प्रति आपकी पार्टी के समर्थन ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।”
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया बड़ा दावा
हालांकि, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया कि न तो पूर्वी चंपारण के रहने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी और न ही जमुई निवासी नवाज मलिक पार्टी के पदाधिकारी हैं।