'ऑफर' वाले आरोपों पर फंस गईं आतिशी? बीजेपी ने AAP नेता को भेजा मानहानि का नोटिस

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं कि 'दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi minister atishi
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी | Image: AAP/X

Delhi News: आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी अब भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने का ऑफर बोलकर फंस गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आतिशी के आरोपों के बाद उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है। पिछले ही दिन बीजेपी ने आतिशी से जवाब मांगा था और ऑफर की बात करने वाले शख्स का नाम पूछा था। जवाब ना देने पर बीजेपी ने आतिशी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं कि ‘दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने जो आरोप लगाए थे, उसे लेकर कोई तथ्य पेश नहीं किए। वो कह रही हैं कि उन्हें BJP के किसी व्यक्ति ने संपर्क करके पार्टी में आने के लिए कहा। वो साबित करें कि आखिर वो कौन व्यक्ति है, कब संपर्क किया गया और कैसे किया गया।’ 

दिल्ली में AAP की चोरी लगातार पकड़ी जा रही है: वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं- 'इन लोगों (AAP नेता) की आदत है झूठ बोलकर भाग जाने की। बीजेपी का परिवार बढ़ रहा है। दिल्ली में AAP की चोरी लगातार पकड़ी जा रही है। यही वजह है कि इस तरह से वो बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: चुनाव में किस्मत आजमा रहे ये सितारे, जानिए कौन कहां से मैदान में?

Advertisement

बीजेपी लगातार मांग रही है आतिशी से जवाब

आतिशी के आरोपों के बाद बीजेपी आक्रामक हो चुकी है। बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने मंत्री आतिशी के आरोपों के बाद पुलिस में शिकायत की चेतावनी दी थी। वो कहते हैं कि ‘आतिशी ने आरोप लगाया है तो अब नाम बताएं नहीं तो हम पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने जा रहे हैं। सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा।’

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं- ‘केजरीवाल ने अब इन्हें फंसा दिया। अब तो समझ में आ गया कि सारे सबूत मेरे खिलाफ हैं। अब कह रही है कि मुझे मैसेज मिला है। अब उसका नाम बता दीजिए, ताकि ED उसी को पकड़े। केजरीवाल ने बहुत से लोगों को बर्बाद किया है। अब आतिशी और सौरभ का नंबर है।’

Advertisement

आतिशी ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाए?

AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाए कि उन्हें ऑफर आया कि अगर बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में ED की तरफ से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने दावा किया कि, 'बीजेपी ने मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से पार्टी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया है। मुझे कहा गया कि मैं बीजेपी ज्वाइन कर लूं, अपना पॉलिटिकल करियर बचा लूं, नहीं तो आने वाले एक महीने में मुझे ED की तरफ से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' मंत्री ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि आने वाले दिनों में प्रवर्तन निदेशालय उनके और उनके रिश्तेदारों के आवास पर छापे मारेगा।

आतिशी ने कुछ और नेताओं के नाम गिनाए हैं और उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई। आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'लोकसभा चुनाव से पहले आने वालों 2 महीने को 4 और बड़े AAP लीडर्स को गिरफ्तार करने वाले हैं। मुझे (आतिशी), सौरभ भरद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्डा को जेल में डाला जाएगा।'

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड