Updated April 5th, 2023 at 11:45 IST

नालंदा, सासाराम हिंसा पर Bihar विधानसभा में जोरदार हंगामा, BJP का सवाल- 'सरकार चुप क्यों?'

बीजेपी ने हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष ने आरोप लयागा कि सरकार किसी सवाल का जवाब नहीं देती।

Reported by: Sagar Singh
Bihar Assembly | Image:self
Advertisement

Ram Navami के दिन बिहार के नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा का मामला बुधवार को एक बार फिर विधानसभा (Bihar Assembly) में गूंजा। बीजेपी ने हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Sinha) ने कहा कि राज्य में रोजगार से लेकर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने तक, सरकार ने किसी मुद्दे का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि निर्दोष हिंदुओं को जेल में बंद करते हैं। ये खेल नहीं चलेगा। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। 

आज (बुधवार) को बिहार विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम है। सुबह प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही की शुरू होते ही विपक्ष ने रामनवी हिंसा का मुद्दा उठाया। जिसके बाद विधानसभा में हंगामा होने लगा। विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बात पूरी होने से पहले माइक बंद कर देना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी विषय का जबाव नहीं देती। आज सत्र का अंतिम दिन है। सरकार को जवाब देना चाहिए।

राज्य का माहौल किया जा रहा खराब- CM नीतीश

बिहार के CM नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में साजिश के तहत हिंसा कराई गई है। जानबूझकर राज्य का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब (दंगा) जानबुझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। 


ये भी पढ़ें: Telangana: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय बंदी को हिरासत लेने पर बवाल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Advertisement

Published April 5th, 2023 at 11:35 IST

Whatsapp logo