'AAP के पापों का खुला पिटारा...', CAG रिपोर्ट पर बवाल के बीच BJP का बड़ा खुलासा, बताया- कैसे-कैसे लगा सरकारी खजाने को चूना

कैग रिपोर्ट जारी होने के बाद BJP, अरविंद केजरीवाल और AAP पर दिल्ली की स्वास्थ्य-व्यवस्था को नजरअंदाज करने और सिर्फ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
uproar over delhi CAG report BJP told how the government treasury was defrauded
CAG रिपोर्ट पर बवाल के बीच BJP का बड़ा खुलासा | Image: Republic

Cag Report : मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने के बाद BJP लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। कैग रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार को 2021-2022 की आबकारी नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई सरकार द्वारा पेश की जाने वाली पिछली AAP सरकार के प्रदर्शन पर 14 में से एक रिपोर्ट में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में उल्लंघनों को भी चिह्नित किया गया है।

कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति के बनाने में बदलाव सुझाने के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया था। मुख्यमंत्री द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘आबकारी विभाग को इन क्षेत्रों से लाइसेंस शुल्क के रूप में करीब 890.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि नीति वापस लेने और विभाग द्वारा फिर से निविदा जारी करने में विफलता के कारण इन क्षेत्रों से लाइसेंस शुल्क लिया गया।’’

'AAP के पापों का खुला पिटारा...'

कैग रिपोर्ट जारी होने के बाद BJP, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की स्वास्थ्य-व्यवस्था को नजरअंदाज करने और सिर्फ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रही है। BJP का आरोप है कि केजरीवाल के गलत फैसलों से ₹2,002.68 करोड़ का घाटा हुआ है।

PC-X/BJP4India
PC-X/BJP4India

3 लोगों के पास 71 प्रतिशत कारोबार

दिल्ली की BJP सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली विधानसभा में बताया कि इस शराब पॉलिसी के आने से पहले दिल्ली में 101 लोग शराब का कारोबार करते थे। 101 लोगों की जगह कम करके 14 लोगों को काम दिया गया। सिरसा ने बताया कि इन 14 लोगों में से भी 3 लोगों के पास दिल्ली में 71 प्रतिशत काम था। 3 लोगों को शराब के धंधे में मोनोपॉली दी गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'केजरीवाल बंगले के लिए बेताब हैं...', राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच BJP ने पूर्व CM पर लगा दिया बड़ा आरोप
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड