'साधु-संत गांजा पीते हैं' अफजाल अंसारी के बयान पर भड़के चक्रपाणी, कहा- माफी मांगें, मदरसों में जो...

अफजाल अंसारी ने गांजा को वैध करने की वकालत करते हुए साधु और मठों को लेकर विवादित बयान दिया। इसपर स्वामी चक्रपाणी भड़क उठे और माफी मांगने को कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swami Chakrapani Maharaj
स्वामी चक्रपाणि महाराज | Image: Republic

यूपी के गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने गांजा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद उनके बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। अफजाल ने गांजा को वैध किए जाने की वकालत की है। साधु-संतो पर भी उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसपर स्वामी चक्रपाणी ने भड़कते हुए माफी मांगने की मांग की है।

स्वामी चक्रपाणी ने वीडियो जारी कर कहा, "अफजाल अंसारी का ये बयान बहुत ही निंदनीय है, जिसमें उन्होंने कहा कि गांजा को वैध घोषित कर दिया जाए, क्योंकि मठों में साधु-संत गांजा पीते हैं। मस्जिदों और मदरसों में कितने गलत काम होते हैं...अभी नोट छापते हुए मशीन पकड़ी गई है। तो क्या अवैध रुप से नोट छापने वाली मशीनों को वैध कर दिया जाए, जो मदरसों में मिलता है। और मदरसों से जो अनेक गलत काम हो रहे हैं, जिसपर छापे पड़ते हैं। कभी एक-47 मिलता है तो कभी बम और बारूद मिलते हैं। कभी अनेक कुकर्म होते हैं, तो क्या उसे भी वैध कर दिया जाए?"

उन्होंने कहा कि 'अफजाल अंसारी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। आजकल ये फैशन चल गया है कि हमेशा हिंदू धर्म सनातन के खिलाफ टिप्पणी करना। मंदिर-मठों और कुंभ तक पर आपने टिप्पणी कर दिया। आप एक राजनीतिक व्यक्ति होकर जिस प्रकार से कुंभ और मठ-मंदिर पर टिप्पणी किया है, वो अत्यंत निंदनीय है।'

'क्या पाक-बांग्लादेश के हिंदू बहुसंख्यकों के खिलाफ ऐसा बयान दे सकते?'

बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण लेते हुए उन्होंने कहा, "जिस देश में आप रह रहे हैं, वहां बहुसंख्यकों के खिलाफ इस तरह का बयान दे रहे हैं। क्या पाकिस्तान में कोई हिंदू मुसलमानों के खिलाफ ऐसा बोल सकता है? क्या बांग्लादेश में कोई हिंदू अल्पसंख्यक इस तरह बहुसंख्यकों के खिलाफ ऐसा बोल सकता है?"

Advertisement

'भारत में ऐसी भाषा बोलोगे तो कार्रवाई नहीं होगी लेकिन...'

उन्होंने ये भी कहा कि ये भारत ही है कि आप इस तरह की भाषा बोल दे रहे हैं और आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरा मानना है कि शब्द वापस लेते हुए आपको माफी मांगनी चाहिए, वरना हिंदू महासभा आपके खिलाफ FIR दर्ज कराएगी।

सपा सांसद और दबंग मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने गांजा को वैध किए जाने की मांग उठाई है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, गांजा को कानून का दर्जा देकर वैध किया जाना चाहिए। सांसद ने कहा, कानून का इतना बड़ा मखौल क्यों उड़ाते हो? देश में लाखों-करोड़ों लोग खुले आम गांजा पीते हैं। यहां तक कि धार्मिक आयोजनों में भी खुले आम इसे पीया जाता है। धार्मिक आयोजनों में तो इसे भगवान का प्रसाद और बूटी कह कर पिया जाता है।

Advertisement

अफजाल अंसारी ने की गांजा को वैध करने की वकालत

अफजाल अंसारी ने गांजा को वैध ठहराए जाने की वकालत करते हुए कहा कि जब यह भगवान का प्रसाद और बूटी है तो अवैध और गैरकानूनी क्यों है। गांजा कानूनन अवैध है तो पीने की छूट क्यों, ये दोहरी नीति है। साधु-सतों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा भेज दिया जाए तो सब खप जाएगा। साधु-संत,महात्मा लोग शौक से गांजा फूंकते हैं। इसलिए मेरी मांग है कि इसको कानून का दर्जा दे दीजिये।

गांजा पीने से भूख लगती है-अफजाल अंसारी

सपा सांसद ने सवाल किया कि लोग गांजा छिपकर क्यों पी रहे हैं? उन्होंने कानून पर सवाल उठाते हुए कहा, भगवान शंकर के प्रसाद में भांग को लाइसेंस मिलेगा लेकिन गांजा का लाइसेंस नहीं मिलेगा। कानून तो एक सामान होना चाहिए। कोई कानून बनाया तो सम्मान कीजिए नहीं तो छूट प्रदान कीजिए। अफजाल अंसारी ने गांजा को कानून का दर्जा दिलाने के लिए यहां तक कह डाला कि लोग कहते हैं कि इस को पीने से भूख लगती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है तो क्यों ने इसे कानून का दर्जा दिया जाए।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड