'मुस्लिम आबादी बढ़ गई, तुम्हारा राज खत्म होगा' BJP को धमकी देने वाले SP MLA महबूब अली के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेश के बीजापुर में समाजवादी पार्टी के विधायक का बीजेपी को मुस्लिम आबादी वाली धमकी देना भारी पड़ा। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली विवादित बयान देकर अपनी ही मुश्किलों में फंस गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने मुस्लिम जनसंख्या का धौंस दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दे डाली। हालांकि, उनके बयान को लेकर अब शिकायत दर्ज की गई है। सपा संविधान मान स्तम्भ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 30 सितंबर को बिजनौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम आबादी बढ़ने की बात की।

बता दें, ये FIR महबूब अली और बिजनौर सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के खिलाफ दर्ज किया गया है। थाना कोतवाली शहर में शिकायत दर्ज कराई गई है। सपा विधायक महबूब अली ने कहा, "अब मुस्लिम आबादी बढ़ गई है, तुम्हारा (बीजेपी) राज खत्म हो जाएगा। मुगलों ने देश में 800 साल राज किया। जब वो नहीं रहे तो तुम (बीजेपी) क्या करोगे?"

'इशां अल्लाह हम आएंगे जरूर'

सपा विधायक ने कहा कि आबादी बढ़ रही हैं मुसलमानों की। आगे हम सत्ता में आ जाएंगे। आज देश को चलाने वाले एहसास कर लें कि हिंदुस्तान की आवाम जाग चुकी है। संसद में भी जवाब दिया है। महबूब अली ने कहा कि '2027 के अंदर आप ( BJP ) जाएंगे जरूर और इशां अल्लाह हम आएंगे जरूर।' केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायक ने कहा कि कोई कहने वाला नहीं है। इन्होंने बिजली बेच दी, रेल बेच दी, दूरसंचार बेच दिया। इन्होंने सब बेच दिया। पता नहीं किस मुंह से लालकिले पर भाषण देने के लिए जाते हैं।

हमें कुरान का सिस्टम नहीं उजाड़ना है- महबूब अली

एक सवाल के जवाब में सपा विधायक ने कहा कि मैं मुसलमान हूं। हर हालात में हमें अपनी परंपराएं, कुरान का सिस्टम को नहीं उजाड़ना है। पत्रकारों से बातचीत में महबूब अली ने ये भी कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी जमीन पर उतरकर लड़ेगी और संविधान बचाएगी। इसी को अखिलेश यादव ने कैंपेन बनाया है। उन्होंने कहा कि संविधान पर आंच आएगी तो आखिरी तक हम लड़ाई लड़ेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ये 'या-या' क्या है? ये कोई 'कॉफी शॉप' नहीं है: नाराज CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड