सपा प्रमुख अखिलेश का मॉनसून ऑफर 'सौ लाओ सरकार बनाओ', UP की सियासत में मचाई खलबली

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 100 लाओ सरकार बनाओ वाले बयान ने यूपी के सियासी गलियारों की हलचल को बढ़ा दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party president Akhilesh Yadav
सपा प्रमुख अखिलेश यादव | Image: PTI

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों की हलचल बढ़ी हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसने सियासी पारा का हाई कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मॉनसून ऑफर दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ!” वहीं अखिलेश यादव के ट्वीट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल बिहारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का विषय है, लेकिन यह पहली बार ऑफर नहीं दिए हैं, अखिलेश यादव इसके पहले भी ऑफर दे चुके हैं, जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी में कलह मची है इसको देखते हुए आज हमारा गठबंधन भाजपा के गठबंधन पर भारी है और आने वाले समय में सभी 10 सीट सपा गठबंधन जीतेगी।

वहीं लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आने के बाद से पार्टी में आंतरिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसे लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन सपा प्रमुख चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। 

अंदरूनी झगड़ों से धंसती जा रही भाजपा: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, "भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में यूपी में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। इसलिए भाजपा अदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।"

Advertisement

सपा प्रमुख पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

अखिलेश यादव के इस बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है।  डिप्टी सीएम ने दावा किया कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है और भाजपा 2017 विधानसभा चुनाव की जीत फिर से दोहराएगी।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड