अपडेटेड 12 January 2024 at 23:37 IST
केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बंटी हुई है पार्टी
केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस नेताओं के बयानों की भी आलोचना की।
- भारत
- 3 min read

New Delhi, Union Minister Hardeep Singh Puri On Congress: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार करने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर ‘‘बंटी’’ हुई है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सियासत
- कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का हमला
- 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बंटी हुई है पार्टी'
मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के बयानों की आलोचना की
पुरी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस नेताओं के बयानों की भी आलोचना की। इससे पहले दिन में, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक "पूरी तरह से एक राजनीतिक कार्यक्रम" बना दिया है, जो शंकराचार्यों की सलाह के बिना और धार्मिक प्रक्रियाओं की उपेक्षा करके आयोजित किया जा रहा है।
'राम मंदिर समारोह पर कांग्रेस बंटी हुई है'- हरदीप सिंह पुरी
पुरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि आप (कांग्रेस) नहीं जाना चाहते हैं, तो न जाएं। मुझे लगता है कि इस तरह के बयान देने से केवल दुष्परिणाम होंगे... आपको ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। वे (कांग्रेस) अपने ही जाल में उलझ रहे हैं...कांग्रेस बंटी हुई है।’’
Advertisement
कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा, "किसी भी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान और धर्मशास्त्र के हिसाब से होती है। लेकिन क्या यह कार्यक्रम धार्मिक है? अगर यह कार्यक्रम धार्मिक है तो क्या यह धार्मिक विधि-विधान या धर्मशास्त्र के अनुसार किया जा रहा है और क्या यह चारों शंकराचार्यों की सलाह और उनकी देखरेख में किया जा रहा है?"
कांग्रेस के इन नेताओं ने निमंत्रण को किया अस्वीकार
उन्होंने कहा कि चारों शंकराचार्य स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि एक अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती। कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को यह कहते हुए 'ससम्मान अस्वीकार' कर दिया था कि यह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम है तथा इसका उद्देश्य चुनावी लाभ लेना है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… नो ट्रैफिक, नो सिग्नल, 2 घंटे का सफर 15 मिनट में...समुद्र पर बने Atal Setu के बारे में जानिए सबकुछ
देश से विदेशों तक इतने मेहमानों को किया गया आमंत्रित
राममंदिर के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। राम मंदिर ट्रस्ट ने देश भर से 4,000 संतों और विदेशों से 50 मेहमानों को भी आमंत्रित किया है। भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जैसे सहयोगी हिंदुत्व संगठनों ने समारोह से पहले एक राष्ट्रव्यापी जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पवित्र स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है।
इनपुट- पीटीआई
यह भी पढ़ें… Makar Sankranti Khichdi: बिना खिचड़ी क्यों अधूरी है मकर संक्रांति? जानें इसका धार्मिक महत्व
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 January 2024 at 23:37 IST